गुजरात के दौरे पर अरविंद केजरीवाल, जेल में बंद चैतर वसावा से करेंगे मुलाकात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी साथ हैं। आज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान चैतर वसावा के इलाके में जाकर लोगों से मिलेंगे और कल जेल में चैतर वसावा से मिलने जाएंगे।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट डाल कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "आम आदमी पार्टी के चैतर वसावा एक बेहद लोकप्रिय आदिवासी नेता हैं। उन्हें और उनकी पत्नी को बीजेपी की गुजरात सरकार ने एक फ़र्ज़ी केस में कई दिनों से जेल में डाला हुआ है। आज मैं और भगवंत मान जी गुजरात जा रहे हैं। उनके इलाक़े में लोगों से मिलेंगे और कल हम उनसे जेल में मिलने जाएंगे।"

आपको बता दें, चैतर वसावा पर नर्मदा जिले के वन विभाग के एक सरकारी कर्मचारी को अपने घर बुलाकर पीटने और फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। वहीं, कहा जा रहा है कि केजरीवाल का यह दौरा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भी अहम है।
हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता और विसावदर से विधायक भूपत भायाणी इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। आपको बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव में AAP ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भायाणी के इस्तीफे के बाद अब आम आदमी पार्टी के विधायकों की संख्या 4 रह गई है। ऐसी चर्चा है कि बोटाद के विधायक उमेश मकवाणा और गरियाधर से विधायक सुधीर वाघानी भी पार्टी छोड़ सकते हैं। माना जा रहा है कि केजरीवाल के गुजरात दौरे के पीछे पार्टी का अस्तित्व गुजरात में खत्म होने से बचाने का भी है।
यह भी देखें: 'AAP से डरकर BJP रच रही षड्यंत्र', गोपाल राय ने जनसंवाद के दौरान साधा भाजपा पर निशाना












Click it and Unblock the Notifications