ED ने चौथी बार भेजा अरविंद केजरीवाल को समन, दिल्ली के CM इसे नजर अंदाज कर हो सकते हैं गोवा रवाना!

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के कोऑर्डिनेटर अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चौथे समन को भी नजर अंदाज कर सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें दिल्ली एक्साइज पॉलिसी स्कैम से जुड़े घोटाले मामले में समन भेजा है।

केजरीवाल आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गोवा के दौरे पर निकलने वाले हैं। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ईडी द्वारा भेजे गए इस समन पर भी केजरीवाल उपस्थित नहीं होंगे। आज दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम में भाग लेने के तुरंत बाद, अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ तीन दिवसीय दौरे पर गोवा जाने वाले हैं।

Arvind Kejriwal

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल गोवा का दौरा करेंगे। वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित कर सकते हैं।

ईडी के चौथे समन के बारे में पूछे जाने पर अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि वह "कानून के अनुसार जो भी करने की जरूरत होगी वह करेंगे।" इससे पहले भी हुई पूछताछ में दिल्ली के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए थे। 3 जनवरी को समन के जवाब में उन्होंने कहा था कि जांच एजेंसी द्वारा जारी किए गए समन "अवैध" और "राजनीति से प्रेरित" थे और उनका एकमात्र उद्देश्य उन्हें गिरफ्तार करना था।

यह भी देखें: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली! छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना, जानें अन्य राज्यों का हाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा था, "मैं हर कानूनी सम्मन स्वीकार करने के लिए तैयार हूं। हालांकि, ईडी का यह समन भी पिछले समन की तरह अवैध और राजनीति से प्रेरित है। समन वापस लिया जाए। मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ बिताया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।"

उन्होंने पिछले दो समन, 2 नवंबर और 21 दिसंबर को जांच एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था और 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर के लिए रवाना हो गए थे।

यह भी देखें: दिल्‍ली सीएम 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' के तहत बुजुर्गों को राम लला के दर्शन के लिए भेजेंगे अयोध्‍या

शराब नीति से जुड़ी कथित मनी लॉन्ड्रिंग की चल रही जांच के तहत पिछले साल अक्टूबर में अरविंद केजरीवाल को पहला समन जारी किया गया था, जिसे दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने के बाद जुलाई 2023 में वापस ले लिया था।

अप्रैल में मामले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी प्रमुख से पूछताछ की थी, लेकिन एजेंसी ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया था। इसी मामले में आप के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और एक अन्य नेता संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी देखें: Ram Mandir: 'फाइनल निमंत्रण नहीं मिला', अरविंद केजरीवाल ने बताया कब जाएंगे रामलाल के दर्शन करने?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+