दिल्‍ली सीएम 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' के तहत बुजुर्गों को राम लला के दर्शन के लिए भेजेंगे अयोध्‍या

दिल्ली की केजरीवाल सरकार बीते कई सालों से 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' संचालित कर रही है। जिसके अंतर्गत दिल्‍ली के वरिष्‍ठ नागरिकों को विभिन्‍न धार्मिक स्‍थलों पर तीर्थ यात्रा के लिए भेजा जाता है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री राजधानी के बुजुर्गों के श्रवण कुमार बनकर उन्‍हें निशुल्‍क तीर्थ यात्रा करवाकर लोगों का दिल जीत रहे हैं।

delhi cm

वहीं बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अब तक 82,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिक इन ट्रेनों के माध्यम से अलग-अलग जगह तीर्थ यात्रा कर चुके है।

मुख्‍यमंत्री ने बताया इसके साथ ही 22 तारीख को जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी उसके बाद हमारी कोशिश रहेगी कि अयोध्या के लिए हम ज्यादा से ज्यादा ट्रेनें भेज सकें। अयोध्या जाकर भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए लोगों में बहुत उत्साह है।

बता दें दिल्‍ली सरकार की मुख्‍यमंत्री तीर्थी यात्रा के तहत बुधवर को राजधानी के वरिष्‍ठ नागरिकों और बुजुर्गों को लेकर 87वीं ट्रेन दिल्‍ली से श्री द्वारकाधीश और सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुई। बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजने से पहले दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा दिल्‍ली वासियों के लिए मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहे हैं।

सफरदंज से तीर्थ यात्रियों को लेकर योजना से संबंधित 87 वीं ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रवाना किया। इस यात्रा के तहत दिल्ली के बुजुर्गों को द्वारकाधीश और सोमनाथ के दर्शन करवाए जाएंगे। स्‍टेशन से ट्रेन के रवाना होने से पहले सीएम केजरीवाल ने तीर्थयात्रियों के पैर छूकर आर्शीवाद लिए।

मुख्‍यमंत्री ने बताया दिल्ली से, हमारी सरकार हर 7 से 10 दिनों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थयात्रा का आयोजन करते हैं। अब तक, हमने 86 बसें लॉन्च की हैं। आज, 87वीं बस शुरू की गई और अब तक 82,000 वरिष्ठ नागरिक शिरडी, ऋषिकेश, पुरी आदि विभिन्न तीर्थस्थलों पर जा चुके हैं। उन्‍होंने कहा 22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा समारोह के बाद हम अयोध्या के लिए यात्राएं आयोजित करने का प्रयास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+