Aaj Ka Mausam: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली! छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना, जानें अन्य राज्यों का हाल
Weather News in Hindi: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड कहर ढाह रही है। मौसम का ट्रिपल अटैक लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर रहा है। कड़ाके की ठंड, ऊपर से घना कोहरा और मौसम विभाग की पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी से लोग भयभीत हो उठे हैं।
दिल्ली-एनसीआर में आलम यह है कि शीतलहर जारी के कारण लोग शेल्टर होम्स में शरण ले रहे हैं। अलाव जलाकर खुद को गरम रखने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार भोर 5 बजे घने कोहरे की चादर की नीचे दिल्ली-एनसीआर दबी नजर आई।

ऊपर से, शीतलहर शरीर को जमा देने वाला एहसास करा रही थी। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार का दिन दिल्ली-एनसीआर के लिए घना कोहरे में विलुप्त रहेगा। न्यूनतम तापमान 5.0 और अधिकतम तापमान 18.0 का पूर्वानुमान है। आइए जानते हैं अन्य राज्यों का हाल ?
मौसम विभाग के मुताबिक, शीतलहर और कोहरे की चपेट में सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर भारत के तमाम अन्य राज्य भी रहेंगे। इसके साथ ही अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वालों दिनों में अभी सर्दी और सितम ढाएगी। वहीं, पहाडी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में हल्की और मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
कहां-कहां घना कोहरा?
मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और हरियाणा सुबह-शाम शीतलहर चलेगी। साथ ही घना कोहरा भी छाया रहेगा।
कहां-कहां बारिश के आसार?
बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में ओलावृष्टि की आशंका स्काईमेट ने जताई है।












Click it and Unblock the Notifications