Ram Mandir: 'फाइनल निमंत्रण नहीं मिला', अरविंद केजरीवाल ने बताया कब जाएंगे रामलाल के दर्शन करने?
Arvind Kejriwal On Ram Mandir: पूरे देश में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव का माहौल है। इस बीच दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी की ओर से 'सुंदरकांड पाठ' कराया गया। दिल्ली CM केजरीवाल ने पत्नी संग हनुमान जी की पूजा। वहीं अब अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वो अयोध्या कब जाएंगे?
अयोध्या में राम मंदिर की 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि उन्हें अभी तक फाइनल निमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वो अयोध्या राम लाल के दर्शन के लिए कब जाएंगे?

पूरे परिवार के साथ जाएंगे अयोध्या
Recommended Video
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि वह 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने परिवार (पत्नी, बच्चों और माता-पिता) के साथ राम मंदिर जाएंगे।
उन्होंने कहा कि, "मैं अपनी पत्नी, बच्चों और माता-पिता के साथ राम मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहता हूं। हम प्रतिष्ठा समारोह के बाद जाएंगे।" केजरीवाल ने यह भी बताया कि उनको राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का फाइनल निमंत्रण नहीं मिला है।
केजरीवाल ने कहा-नहीं मिला फाइनल निमंत्रण
केजरीवाल ने कहा कि मुझे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से एक पत्र मिला है, लेकिन मुझे बताया गया था कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर निजी निमंत्रण भी भेजा जाएगा, जो अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा था कि उनकी टीम द्वारा अंतिम निमंत्रण दिया जाएगा, लेकिन हमें यह नहीं मिला। मैं अपने परिवार के साथ अयोध्या जाना चाहता हूं, इसलिए हम 22 जनवरी के बाद किसी दिन जाएंगे।
दरअसल, केजरीवाल त्यागराज स्टेडियम में एक धार्मिक संगीत कार्यक्रम में आए थे, जहां उन्होंने बुजुर्गों के एक समूह से मुलाकात की, जो बाद में दिल्ली सरकार द्वारा द्वारकाधीश की तीर्थयात्रा पर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि वो भी अयोध्या जाएंगे, लेकिन 22 जनवरी के बाद।












Click it and Unblock the Notifications