Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kejriwal Ramayana Controversy: सवालों में घिरा अरविंद केजरीवाल का रामायण ज्ञान, भाजपा ने शुरू की महाभारत

Arvind Kejriwal Ramayan: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक चुनावी सभा में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र किया, जिसके बाद से वह भाजपा के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल केजरीवाल ने सीता हरण की कहानी सुनाते हुए कुछ तथ्यात्मक गलतियां कीं थीं, जिससे भाजपा के नेता उन्हें 'चुनावी हिंदू' बताकर तंज कस रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने विश्वास नगर में झुग्गीवासियों को भाजपा से सावधान करते हुए कहा था कि "एक दिन भगवान राम खाने का इंतजाम करने जंगल में गए। माता सीता को अपनी झोपड़ी में छोड़ गए और लक्ष्मण से बोले कि तू सीता माता की रक्षा करेगा। इतने में रावण आया सोने का हिरण बनके।"

arvind kejriwal 600 jpg

हालांकि, केजरीवाल ने यह भी कहा था कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था, जबकि असल में हिरण का भेष मारीच ने धरा था। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम खाने का इंतजाम करने जंगल में गए थे, जबकि वह वास्तव में सोने के हिरण का पीछा कर रहे थे।

उपवास रखेंगे भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

अरविंद केजरीवाल के रामायण ज्ञान पर महाभारत शुरू हो गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल की रामायण की गलत व्याख्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि "आज हमने भगवान से कहा है कि दिल्लीवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। एक व्यक्ति जिसने दिल्ली का नेतृत्व किया है ऐसे अधर्मी ने रामायण की गलत व्याख्या की और रामायण का मजाक उड़ाया ये निंदनीय हैं। उपवास इसलिए है कि मेरे दिल्ली वासी सुखी और शांति से रहें"।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर

प्रवेश वर्मा ने दी केजरीवाल को चुनौती

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि "चुनावी हिंदू अरविंद केजरीवाल के अनुसार 'श्री राम जी जब वन में खाना ढूंढने गए तो रावण सोने का हिरण बनकर आया था।' प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को रामायण के सही ज्ञान के लिए चुनौती दी है।

नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भी बोला केजरीवाल पर हमला

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भी केजरीवाल पर हमला किया है। इस प्रकार, अरविंद केजरीवाल की रामायण पर की गई टिप्पणियों ने उन्हें भाजपा के नेताओं के निशाने पर ला दिया है, जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

गुप्ता ने एक्स पर केजरीवाल के बयान का वीडियों शेयर करके लिखा कि चुनावों में मंदिर-मंदिर जाने का ढोंग करने वाले फर्जीवाल का रामायण पर अजब-गजब ज्ञान सुनिए। श्री रामचंद्र जब वन में खाना ढूंढने गए तब रावण सोने का हिरण बनकर आया और माता सीता का हरण करके ले गया। उन्होंने आगे लिखा 'शर्म आनी चाहिए केजरीवाल जी, इस तरह सनातन का मखौल उड़ाते हुए। एक तरफ आप दिल्ली'

यह भी पढ़ें 'Saif Ali Khan पर हमला करने वाले का नाम सुनकर केजरीवाल चुप', भाजपा ने AAP को घेरा, देखें VIDEO

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+