'Saif Ali Khan पर हमला करने वाले का नाम सुनकर केजरीवाल चुप', भाजपा ने AAP को घेरा, देखें VIDEO
Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा केंद्र सरकार के इस्तीफे की मांग किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है।
भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जबसे अरविंद केजरीवाल को यह जानकारी मिली कि जब से अरविंद केजरीवाल को सैफ अली खान पर हमला करने वाले का नाम पता चला है, तब से वह चुप हो गए हैं। क्या यह इसलिए है क्योंकि हमलावर उनके वोट बैंक से जुड़ा हुआ है, जिसे वह बनाए रखना चाहते हैं?"

उन्होंने आगे कहा, "अरविंद केजरीवाल ने कभी भी इस घुसपैठिए का नाम नहीं लिया। यह साफ है कि केजरीवाल की नीति बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाने की है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घुसपैठिए का नाम लें।"
वीरेंद्र सचदेवा ने भी बोला केजरीवाल पर हमला
इससे पहले रविवार को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल उस समय से चुप हैं, जब से उन्हें यह पता चला कि हमलावर एक बांग्लादेशी घुसपैठिया था। 16 जनवरी को सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शारिफुल इस्लाम शहजाद को ठाणे से गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस के अनुसार, शहजाद बांग्लादेशी नागरिक है और उसने अवैध रूप से देश में घुसपैठ की थी।
सचदेवा ने कहा, "BJP ने हमेशा कहा है कि रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी घुसपैठिए न केवल दिल्ली, बल्कि पूरे देश के लिए सुरक्षा का खतरा हैं। और केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार इन घुसपैठियों को शरण और बढ़ावा देती है।" उन्होंने कहा, "केजरीवाल को सैफ अली खान पर हमले के बाद गहरी चिंता जताने का अधिकार है, लेकिन अब इस बांग्लादेशी आरोपी की निंदा करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है।"
BJP ने आरोप लगाया है कि AAP के विधायक और नेता अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को दिल्ली में शरण देने में मदद करते हैं और उन्हें जरूरी सुविधाएं जैसे पैसे, बिजली और पानी के कनेक्शन प्रदान करते हैं। इन लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने के लिए AAP ने उन्हें दस्तावेज मुहैया कराए और वोटर बना दिया है।
यह भी पढ़ें Saif Ali Khan: 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया', मुंबई पुलिस ने आकाश कनौजिया को किया रिहा, देखिये VIDEO
क्या कहा था अरविंद केजरीवाल ने?
अरविंद केजरीवाल ने सैफ अली खान पर हमले के बाद गुरुवार को कहा था कि सेलेब्रिटीज पर हमले कोई नई बात नहीं हैं, चाहे सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना हो या उनके दोस्त बाबा सिद्धकी की हत्या हो। उन्होंने कहा था, "अगर बीजेपी शासित केंद्र सरकार हमारे देश की सीमाओं, राष्ट्रीय राजधानी और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा नहीं कर सकती तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए।"
AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विफलताओं के कारण पिछले 10 वर्षों में बांग्लादेशी घुसपैठिए देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवेश कर गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से सैफ अली खान के परिवार से माफी मांगने की मांग की थी ।
यह भी पढ़ें 'केंद्र सरकार जमीन दे,तो घर बनवाएंगे', अरविंद केजरीवाल ने BJP पर भी लगाया बड़ा आरोप












Click it and Unblock the Notifications