Arvind Kejriwal: 'हमें तो संविधान बदलना है', दिल्ली के पूर्व LG नजीब जंग का केजरीवाल को लेकर बड़ा खुलासा
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल (LG) नजीब जंग (Najeeb Jung) ने बहुत बड़े दावे किए हैं। जंग दिल्ली के ऐसे पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर थे, जिनके साथ केजरीवाल ने प्रशासन और सरकार पर कंट्रोल को लेकर उलझना शुरू किया था।
नजीब जंग ने एक यूट्यूब चैनल पर एक पत्रकार को दिए इंटरव्यू में आप सुप्रीमो को लेकर कई सनसनीखेज दावे किए हैं। इसमें सबसे बड़ा दावा ये है कि केजरीवाल सरकार बनने के साथ ही कहने लगे थे कि वह संविधान बदलने के लिए ही आंदोलन करके सत्ता में आए हैं।

Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने कहा था कि हम आंदोलन से आए हैं, हमें संविधान बदलना है- नजीब जंग
दिल्ली के पूर्व एलजी (LG) ने एक सवाल के जवाब में केजरीवाल को कोट करते हुए कहा, 'मैंने केजरीवाल साहब को बुलाया था और मैंने कहा था कि देखो जनता की अपेक्षाएं हैं, लेकिन कायदा कानून से चलता है, संविधान बरकरार रहे...हमारी जो बाइबल रही है वह कॉन्स्टीट्यूशन ऑफ इंडिया होता है। उसका हम उल्लंघन नहीं कर सकते किसी तरीके से...'
उन्होंने इसके बारे में आगे बताया कि इसपर केजरीवाल का ये कहना था कि "हम (अरविंद केजरीवाल) तो आंदोलन से आए हैं, हमें तो इसको (संविधान को) बदलना है।" जंग ने बताया, 'और मेरा उनसे कहना था कि यदि आप बदलना चाहते हैं तो फिर आपको 360 सीटें पार्लियामेंट में लेकर आनी पड़ेंगी...तब आप बदल दीजिएगा...लेकिन जबतक वह बात नहीं होती है, तबतक मेहरबानी करके आपको इस चीज का पालन करना पड़ेगा।'
Arvind Kejriwal News: 'पहले हफ्ते से ही केजरीवाल ने ड्रामा करना शुरू कर दिया था'
नजीब जंग का आरोप है कि 'पहले हफ्ते से ही केजरीवाल ने ड्रामा करना शुरू कर दिया था। बाद में हमने देखा कि जीडीए सेक्रेटरी के कमरे में उन्होंने ताला लगा दिया। होम सेक्रेटरी के साथ गाली-गलौच हो गई। कोई सिस्टम से चलने का तरीका रखा नहीं। एक महिला चीफ सेक्रेटरी थी, नॉर्थ-ईस्ट की उनको पब्लिक में गाली दे दी कि ये तो भ्रष्ट है।'
उनके मुताबिक 'आजाद हिंदुस्तान में या आजादी से पहले.... इस लेबल के अफसर को आप कहें कि ये बेईमान है और मैं देख लूंगा... न मनमोहन सिंह साहब की सरकार से और न ही मोदीजी की सरकार से कभी हमपे कोई प्रेशर आया है।'
Arvind Kejriwal: नजीब जंग से क्यों हुआ केजरीवाल सरकार का विवाद?
पूर्व आईएएस नजीब जंग 9 जुलाई,2013 से लेकर 30 दिसंबर, 2016 तक दिल्ली के उपराज्यपाल रहे थे। मतलब, इनकी नियुक्ति यूपीए सरकार में हुई थी और मोदी सरकार में भी इन्होंने लगभग ढाई साल काम किया था। इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब उपराज्यपाल और केजरीवाल के बीच जंग की नौबत आई।
विवाद का सबसे बड़ा मुद्दा दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी की नियुक्ति और सरकार के अधिकार क्षेत्र को लेकर रहा, जो जंग के पद पर रहते कभी शांत नहीं हुआ। इस दौरान केजरीवाल जंग को 'बीजेपी का एजेंट' बताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे थे।
बाद में जब सुप्रीम कोर्ट ने ज्यादातर मामलों में केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते लेफ्टिनेंट गवर्नर की प्रधानता स्थापित कर दी, तब केजरीवाल को समझ में आया कि दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है और यहां वह अपनी 'मनमानी' नहीं कर सकते।
Who is Najeeb Jung, कौन हैं नजीब जंग?
नजीब जंग 1973 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। दिल्ली के उप-राज्यपाल बनने से पहले वह राज्य और केंद्र सरकार में बड़ी-बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। दिल्ली के उप-राज्यपाल बनने से पहले वे दिल्ली स्थिति जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के वाइच-चांसलर भी रह चुके हैं। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड से तालीम हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications