दिल्ली में NCW के दफ्तर के बाहर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, गोपाल इटालिया को समन का जताया विरोध

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख, गोपाल इटालिया को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की तरफ से एक समन भेजे जाने के बाद आप कार्यकर्ता भड़क गए हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने आज महिला आयोग के कार्यालय का घेराव करने के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से शेयर की गई हैं। जिसमें आप कार्यकर्ता तख्ती लेकर खड़े हैं और महिला आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Recommended Video

    Delhi Police का AAP नेता Gopal Italia पर एक्शन, Arvind Kejriwal ने बताया गलत | वनइंडिया हिंदी *News
    aap worker

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसलिए भेजा है समन
    एनसीडब्ल्यू ने आप गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया को एक वीडियो के सिलसिले में तलब किया है। जिसमें उन्हें कथित तौर पर पीएम मोदी के लिए 'नीच' शब्द का इस्तेमाल करते हुए सुना गया था। वहीं, इस विरोध प्रदर्शन के बीच इटालिया ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ मुझे जेल में डालने की धमी दे रही हैं।

    साथ ही इटालिया ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार पटेल समाज को जेल के सिवा दे ही क्या सकती है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि भाजपा पाटीदार समाज से नफरत करती है। मैं सरदार पटेल का वंशज हूं। तुम्हारी जेलों से नहीं डरता। डाल दो मुझे जेल में। इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है। मुझे धमका रहे हैं।

    आप कार्यकर्ताओं के घेराव की जानकारी रेखा शर्मा ने ट्वीट कर दिया
    आप कार्यकर्ताओं के घेराव की जानकारी राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा कि इटालिया को नोटिस भेजे जाने के बाद आप कार्यकर्ता मेरे कार्यालय के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर 6 NATO देशों से गुजरा विमान, मची खलबली

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+