एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर 6 NATO देशों से गुजरा विमान, मची खलबली

सोफिया, 16 जूनः बुल्गारिया में पुलिस ने एक छोटे बीचक्राफ्ट विमान के साथ एक रहस्मयी घटना की जांच शुरू कर दी है। इस विमान ने यहां लैंड करने से पहले एयर डिफेंस सिस्टम्स को चकमा देते हुए 6 NATO देशों के ऊपर उड़ान भरी थी। इसकी वजह से कई देशों में हड़कंप मच गया।

तस्वीर- प्रतीकात्मक

विमान में नहीं दिखा पायलट

विमान में नहीं दिखा पायलट

जब कई देशों ने अपने फाइटर जेट्स इस विमान के पीछे भेजे तक जाकर इस विमान को बुल्गारिया में कृषि विमानों के लिए आरक्षित एक वीरान क्षेत्र में उतार दिया गया। इसके बाद जब उस विमान की जांच की गई तो उसमें ना तो पायलट मौजूद था और ना ही कोई पैसेंजर बैठा था। उस दौरान विमान का इंजन गर्म था और दूर-दूर तक वहां कोई नजर नहीं आ रहा था। इस घटना ने जांच टीम को हैरान कर दिया।

जानकारी जुटा रही पुलिस

जानकारी जुटा रही पुलिस

फिलहाल पुलिस इस 'रहस्यमयी हवाई जहाज' के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि कैसे ये एक दो नहीं बल्कि 6 देशों की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर यह यहां पहुंचा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस टू सीटर विमान में अकेला पायलट बैठा था या उसके साथ कोई अन्य यात्री भी मौजूद था। बुल्गेरियाई रक्षा मंत्रालय के मुताबिक विमान ने लिथुआनिया से उड़ान भरी थी।

लिथुआनिया से भरी थी उड़ान

लिथुआनिया से भरी थी उड़ान

बुल्गेरियाई रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ड्रैगोमिर जैकोव ने कहा कि इस अज्ञात विमान ने बुधवार (8 जून) की शाम को उनके देश की हवाई सीमा में प्रवेश किया था। उनके मुताबिक इस विमान ने लिथुआनिया से उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया कि बुल्गेरियाई सीमा पार करने के बाद यह विमान जिस ऊंचाई पर उड़ रहा था उससे किसी भी तरह का खतरा नहीं था। उनके मुताबिक विमान को इंटरसेप्ट करना आसान था। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी टीम इस घटना को लेकर जांच कर रही है।

6 नाटो देशों के उपर से गुजरा

6 नाटो देशों के उपर से गुजरा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुल्गारिया की सीमा में प्रवेश करने से पहले इस इस विमान को हंगरी और रोमानिया की एयरफोर्स ने डिटेक्ट किया था। इसके बाद यह पोलैंड, स्लोवाकिया, बुल्गारिया और लिथुआनिया की हवाई सीमा में दाखिल हुआ। NATO देशों की हवाई सीमा में अजनबी विमान के दाखिल होने के बाद हंगरी और रोमानिया के फाइटर जेट्स (F-16) एक्टिव मोड में आ गए। कोई जवाब नहीं देने पर फाइटर जेट्स ने उस विमान का पीछा भी किया।

हंगरी पुलिस को भी दिया चकमा

हंगरी पुलिस को भी दिया चकमा

रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद अज्ञात विमान हंगरी के एक छोटे से एयरपोर्ट में लैंड हुआ। यहां इसके पहले कि अधिकारी उसे रोकते या किसी तरह की जांच करते वह फिर से ईंधन भरकर उड़ गया और फिर वो पड़ोसी देश बुल्गारिया के खेतों में दिखाई दिया। इस मामले में बुल्गेरियाई आंतरिक मंत्री बॉयको राशकोव ने कहा कि बुल्गारिया में उतरने से पहले पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी, रोमानिया और सर्बिया सहित सात देशों से होकर गुजरा था। बता दें कि इनमें से सर्बिया को छोड़कर, 6 देश नाटो के सदस्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+