Delhi: आप करेगी भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन, सौरभ भारद्वाज ने स्वाति मालीवाल पर साधा निशाना

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। इसपर दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारी ही पार्टी की सांसद चाह रही हैं कि आम आदमी पार्टी को नुकसान हो और वो भी तब, जब तमाम आप के नेता जेल में हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा,कि सारा देश आज चाह रहा है कि किसी तरह से इस तानाशाही को खत्म किया जाए। ऐसे में भाजपा को एक संजीवनी मिलती है, किसकी ओर से? स्वाति मालीवाल की तरफ से,कौन किसके लिए काम कर रहा है? ये सब लोग आज समझ रहे हैं।

delhi news jpg

ज्ञात हो कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल ही एलान किया था कि वह आप नेताओं के साथ बीजेपी कार्यालय जाएंगे.जहां वह पीएम मोदी को उन्हें गिरफ्तार कराने को चुनौती देने देंगे।

केजरीवाल ने कहा था कि वह और अन्य आप नेता रविवार को भाजपा मुख्यालय जाएंगे ताकि प्रधानमंत्री जिसे चाहें उसे जेल भेज सकें। इधर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि आप वालों प्रदर्शन को लेकर कोई अनुमति नहीं मांगी है।

यह भी पढ़ें पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने की मैदान में वापसी, केजरीवाल के साथ करेंगे चुनाव प्रचार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+