पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने की मैदान में वापसी, केजरीवाल के साथ करेंगे चुनाव प्रचार
Punjab News: पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा दोबारा सक्रिय नजर आ रहे हैं। शनिवार को वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंचे। ज्ञात हो कि राघव चड्ढा कई महीनों तक अपनी आंखो के इलाज के सिलसिले में यूनाइटेड किंगडम थे। लोकसभा चुनाव के दौरान उनके न होने पर कई प्रकार के सवाल उठ रहे थे,लेकिन पार्टी ने कहा था कि राघव लोकसभा चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।
हाल ही में दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया था कि राघव चड्ढा की यूके में आंख की बड़ी सर्जरी हुई है, उनको अंधेपन की आशंका थ। भारद्वाज ने बताया था कि राघव ठीक होते ही हमारे साथ चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी बीते कुछ समय से काफी बुरे से गुजर रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई अन्य शीर्ष नेताओं पर दर्ज किये गए मामले हों,या फिर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की पिटाई का प्रकरण हो,इन सभी मामलों के बीच चुनावी प्रचार करना काफी जटिल होता जा रहा है। ऐसी में राघव चड्ढा का वापस लौटकर अरविंद केजरीवाल से मिलना दर्शाया है कि वह मैदान पर दोबारा लौट आये हैं और जल्द ही चुनाव प्रचार करते दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें सीएम भगवंत मान ने बताया, पंजाब में क्यों नहीं है बिजली की किल्लत












Click it and Unblock the Notifications