AAP ने किया अपनी नई टीम का ऐलान, इसुदान गढ़वी बने राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव

नई दिल्ली, 12 जून: इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल में विधानसभा के चुनाव हैं, जिसको देखते हुए आम आदमी पार्टी खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में रविवार को AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा फैसला लिया, जिसके तहत गुजरात के नेता इसुदान गढ़वी को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नियुक्त किया गया, जबकि इंद्रनील राजगुरु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

 Gujarat

दरअसल बीजेपी के गढ़ गुजरात पर आम आदमी पार्टी की पूरी नजर है, जिस वजह से अरविंद केजरीवाल लगातार वहां का दौरा कर रहे। हाल ही में उन्होंने पूरी प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। रविवार को AAP ने 850 से अधिक पदाधिकारियों के साथ गुजरात के लिए एक नए संगठन ढांचे की घोषणा की। इसके अलावा इसुदान गढ़वी और इंद्रनील राजगुरु को बड़ी जिम्मेदारी दी गई। सीएम केजरीवाल ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी आने वाले चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

लोगों से मांगे 5 साल
वहीं हिमाचल में भी केजरीवाल ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को वो हमीरपुर के शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता से बेहतर शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के नाम पर एक मौका मांगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि एक बार लोगों को दिल्ली आकर वहां का मॉडल देखना चाहिए। अगर वो आम आदमी पार्टी को 5 साल देते हैं, तो दिल्ली जैसा विकास पहाड़ी राज्य में भी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+