पिछले 24 घंटों में दिल्ली में सामने आए कोरोना के 47 नए मामले, मौत का कोई केस नहीं
राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना के 47 नए मामले सामने आए, जबकि कोरोना से मौत का कोई केस नहीं मिला।
नई दिल्ली, 7 नवंबर। राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना के 47 नए मामले सामने आए, जबकि कोरोना से मौत का कोई केस नहीं मिला। वहीं आज दिल्ली में 33 लोग कोरोना से ठीक हुए। दिल्ली में अगर कोरोना के एक्टिव केसों की बात करें तो राजधानी में कोरोना के 365 एक्टिव केस हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना से अब तक 14,14,662 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से दिल्ली में कुल मौतों का आंकड़ा 25,091 पहुंच गया है।
Recommended Video

दिल्ली में अब तक 20675735 लोगों को लगा कोरोना का टीका
अगर टीकाकरण की बात करें तो राजधानी में अब तक 20675735 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है, जिसमें से 13121772 लोगों को टीके की पहली डोज, जबकि 7553963 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 56904 लोगों का टीकाकरण हुआ जिसमें से 17191 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज जबकि 39713 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।
यह भी पढ़ें: ओरियो मैगी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'ओरियो पकोड़ा' डिश, स्थानीय लोगों को खूब आ रही पसंद
भारत में सामने आए कोरोना के 10,853 नए मामले
पूरे भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,853 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान कोरोना से 526 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। नई मौतों के साथ देश में मौतों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,60,791 हो गया है। वहीं भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,44,845 रह गई है, जो कि पिछले 260 दिनों में सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में देश में 12,432 लोग कोरोना से ठीक हुए। इसके साथ कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या देश में 3,37,49,900 हो गई है। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.23 प्रतिशत है तो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। वहीं, देश में यदि टीकाकरण की बात करें तो अब तक 1,08,21,66,365 लोग कोरोना का टीका लगवा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications