ओरियो मैगी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'ओरियो पकोड़ा' डिश, स्थानीय लोगों को खूब आ रही पसंद
ज्यादा दिन नहीं हुए जब सोशल मीडिया पर ओरियो मैगी की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसे देखकर नेटीजन हैरान रह गए थे। अब ओरियो से बनी एक और डिश सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इस डिश का नाम है 'ओरियो पकोड़ा'।
अहमदाबाद, 7 नवंबर। ज्यादा दिन नहीं हुए जब सोशल मीडिया पर ओरियो मैगी की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसे देखकर नेटीजन हैरान रह गए थे। अब ओरियो से बनी एक और डिश सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इस डिश का नाम है 'ओरियो पकोड़ा'। इस डिश को एक प्रसिद्ध यू-ट्यूब चैनल 'Foodie Incarnate' ने शेयर किया है, जिसे फूड ब्लॉगर अमर सिरोही चलाते हैं। अमर सिरोही का कहना है कि इस अद्भुत डिश ने उन्हें पूरी तरह चौंका दिया। इस वीडियो को अभी तक 89,000 व्यूज मिल चुके हैं।

स्थानीय लोगों को खूब पसंद आ रही डिश
आपको भले ही 'ओरियो पकोड़ा' डिश सुनने में अजीब लग रही हो, लेकिन स्थानीय लोग इसका जमकर मजा ले रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि कहां मिल रही है ओरियो पकोड़ा डिश। यदि आप इस डिश को खाना चाहते हैं तो आपको अहमदाबाद जाना होगा। वहां के लोगों के बीच यह डिश खूब पॉपुलर हो रही है, खास तौर से बच्चों को यह डिश खूब पसंद आ रही है।

रोकड़िया भजिया इस्टॉल पर जाकर लें ओरियो पकोड़े का मजा
अहमदाबाद में रोकड़िया भजिया नाम के एक स्टॉल पर ये ओरियो पकोड़े बेचे जा रहे हैं। वीडियो में आप ओरियो पकोड़ों को बनते और दुकानदार द्वारा उन्हें ग्राहकों को सर्व करते देखा जा सकता है।

पोस्ट होते ही वायरल हो गया वीडियो
पकोड़े ओरियो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। जहां कुछ लोगों ने इस अद्भुत कॉम्बिनेशन पर गुस्सा प्रकट किया, वहीं कुछ लोग बिस्कुट को पकोड़ों के साथ प्रयोग करने से खुश भी दिखे। आप ओरियो पकोड़ों के बारे में क्या सोचते हैं। वीडियो देखकर अपनी राय दें।












Click it and Unblock the Notifications