Delhi: मोहल्ला क्लीनिक-सरकारी अस्पताल में 450 तरह के टेस्ट होंगे मुफ्त, नए साल पर अरविंद केजरीवाल ने दी सौगात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नए साल एक जनवरी 2023 से दिल्लीवासियों को 450 तरह के सभी टेस्ट मुफ्त होंगे। इस टेस्ट के लिए लोगों को एक भी पैसे नहीं देने होंगे।

Recommended Video
Delhi Mohalla Clinic Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नए साल 2023 पर दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य सेक्टर में बड़ी राहत दी है। अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों में एक जनवरी 2023 से 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त होंगे। इससे लोगों को अब ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा। दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लिनिक और सरकारी अस्पताल में ये टेस्ट मुफ्त होंगे।
अब तक सभी मोहल्ला क्लीनिक में 212 तरह के टेस्ट मुफ्त होते थे
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि 1 जनवरी के सभी मोहल्ला क्लीनिक में 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त होंगे। बता दें कि अब तक दिल्ली के सभी मोहल्ला क्लीनिक में 212 तरह के टेस्ट मुफ्त होते हैं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सभी को अच्छी गुणवत्ता वाला स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करना हमारा मिशन है। चाहे किसी की भी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। स्वास्थ्य सेवा बहुत महंगी हो गई है। बहुत से लोग निजी स्वास्थ्य सेवा का खर्च नहीं उठा सकते। इस कदम से ऐसे सभी लोगों को मदद मिलेगी।
क्या बोले अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने स्वास्थ विभाग के बेहद अहम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत दिल्ली सरकार के सभी मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों में 1 जनवरी से 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त होंगे। इस योजना का लाभ दिल्ली के सभी नागरिकों को मिलेगा
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की रणनीति ने ढहा दिया भाजपा का एक और मजबूत किला












Click it and Unblock the Notifications