Farmers Protest: किसानों का राजभवन मार्च आज, लच्छीवाला टोल बैरियर पर भिड़े किसान और पुलिस
Kisan Andolan, देहरादून। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में आज (23 जनवरी) उत्तराखंड के हजारों की संख्या में किसान देहरादून स्थित राजभवन की तरफ कूच कर रहे हैं। तो वहीं, प्रदेश की राजधानी देहरादून को पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया है। हालांकि, राजभवन की तरफ कूच कर रहे किसान लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसान पुलिस बल पर भारी पड़ गए। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर हंगामा और हाथापाई तक हुई।

Recommended Video
नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा के तहत गांधी पार्क से राजभवन कूच कर रहे सीटू के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाथीबड़कला बैरिकेटिंग पर रोक लिया है। वहीं किसान प्रदर्शनकारी हर्रावाला में बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें आईआईपी मोहकमपुर के पास रोका हुआ है। आशारोड़ी और सेलाकुई आदि स्थानों पर भी किसान प्रदर्शनकारी जमा हैं। किसान आंदोलन और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग की वजह से आशारोड़ी चेक पोस्ट पर लंबा जाम लग गया है।
तो वहीं, किसानों की लच्छीवाला बैरियर पर पुलिस के साथ नोंकझोंक हुई। इस बीच कुछ किसान आगे निकल गए। हर्रावाला के पास उनके ट्रैक्टर रोक दिए गए, लेकिन यहां से भी कई किसान पुलिस को धता बताते हुए देहरादून को निकल गए। वहीं, लच्छीवाला टोल बैरियर में अब भी 25 के करीब ट्रैक्टर पुलिस के घेरे में खड़े हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने उनके आगे डंपर ट्रक वह क्रेन भी खड़ी की गई है।
हालांकि, जाम को देखते हुए पुलिस ने यातायात को कई जगह से डायवर्ट भी किया गया। लच्छीवाला में जाम के चलते कई लोग पैदल ही अपने गंतव्य स्थान के लिए आते-जाते दिखाई दिए। टोल बैरियर के पास करीब 2 घंटे घंटे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की और कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications