'मूर्खों के सरदार किस दुनिया में रहते हो...', राहुल के 'मेड इन चाइना' बयान पर PM मोदी का पलटवार

MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान की तारीख कब नजदीक है, तो वहीं ऐसे में 15 नवंबर की शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा।चुनाव प्रचार के आखिरी 24 घंटे में BJP और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता प्रदेश के अलग-अलग शहरों में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंच रहे हैं।

इस बीच बैतूल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है, जहां उन्होंने राहुल गांधी को मूर्खों का सरदार तक कह डाला।

Indore

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना चाहते हुए कहा कि, मैंने सुना कि, कल एक महान ज्ञानी कांग्रेस के कह रहे थे कि, भारत के पास, यहां के सब लोगों के पास, मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है। एक महान ज्ञानी कांग्रेस के कह रहे थे कि, आप सबके पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है। अरे मूर्खो के सरदार, किस दुनिया में रहते हैं यह लोग, कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है। पता नहीं विदेश के कौन से चश्मा पहने हैं, उन्हें देश की स्थिति का पता ही नहीं दिखता है, सच्चाई क्या है, आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है।

BJP की कुछ ऐसी है तैयारी

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आएंगे।

ये भी पढ़े- Indore में PM MODI के रोड शो की तैयारी पूरी, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+