Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मर्चेंट नेवी इंजीनियर की पत्नी ने 5 लाख में किया पति की मौत का सौदा, किरायेदार-नौकर से यूं करवाई हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में मर्चेंट नेवी इंजीनियर के. विश्वनाथ शर्मा की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या पत्नी ने करवाई थी। इस​के लिए उसने एक किरायेदार और नौकर को पांच लाख रुपए की सुपारी दी थी। पुलिस ने इंजीनियर की पत्नी, किराएदार और नौकर को गिरफ्तार किया है। किरायेदार व नौकर की विश्वनाथ शर्मा की पत्नी से देर रात फोन पर बात हुई थी। यही कॉल पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बना।

With arretesd with Two accused in Vishwanath Sharma Murder case of Raipur

एक्टिंग कोर्स व बहन की शादी के लिए पैसे की जरूरत

एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इंजीनियर विश्वनाथ मुंबई की नेवी कंपनी में इंजीनियर थे। उनकी शिप मुंबई से दुबई के लिए चलती हैं। वे छह माह ड्यूटी और छह माह घर पर रहते थे। जब भी आते थे, उनका पत्नी के.वमसी लता के साथ विवाद होता था। इंजीनियर पर आरोप है कि वे पत्नी के साथ मारपीट करते थे। गुढियारी थाने में इसकी कई बार शिकायत भी हुई, लेकिन बाद में पति-पत्नी में समझौता होता रहा। इस बार भी वे जिस दिन लौटे उसी दिन विवाद हुआ। इस पर पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रची और किरायेदार लवकुश को पूना में एक्टिंग कोर्स के लिए पैसों की जरूरत थी। उसका नौकर अवनीश भी अपनी बहन की शादी के लिए पैसों की जुगत में था। वमसी ने उन्हें पैसों का ऑफर दिया और वे दोनों हत्या के लिए राजी हो गए।

पत्नी ने घर पीछे का दरवाजा रखा खुला

लता शुक्रवार को रात का भोजन करने के बाद बच्चों के साथ 12 बजे सोने चली गई। विश्वनाथ बगल के कमरे में सोने चले गए। प्लानिंग के तहत लवकुश ने रात 1 बजे उसे कॉल किया। उसने बताया कि वह अवनीश को रवाना कर रहा है। अवनीश लवकुश की मोपेड लेकर मोवा से निकला। वह रात 2 बजे बम्लेश्वरी नगर पहुंचा। उसने पहुंचकर लता को कॉल किया। लता ने कहा कि दीवार फांदकर भीतर आकर मकान के पीछे जाए। पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। अवनीश दीवार फांदकर भीतर आया। लता खिड़की पर खड़ी थी। अवनीश ने उससे बात की, फिर वह पीछे की ओर गया। विश्वनाथ जिस कमरे में सोए थे, उसके पीछे का दरवाजा खुला था। अवनीश जैसे ही भीतर गया, विश्वनाथ ने करवट ली। वह हड़बड़ा बाहर आ गया।

With arretesd with Two accused in Vishwanath Sharma Murder case of Raipur

घन (हथौड़े) से सिर पर 8 वार करके ली जान

उसने लता को बताया कि विश्वनाथ जाग रहा है। लता ने कहा कि विश्वनाथ ने शराब पी है। वह गहरी नींद में सोए हैं। लता ने फिर सामने का दरवाजा खोला और अवनीश को मकान के भीतर बुलाया। वह मकान के भीतर से अवनीश को विश्वनाथ के कमरे में ले गई। विश्वनाथ पांच किलो का घन लेकर आया था। वह कमरे में घुस गया। महिला सोने के लिए कमरे में चली गई। अवनीश बिस्तर में चढ़ा और घन से लगातार हमला किया। उसने सिर पर आठ बार वार किया। जब खून बहने लगा तो अवनीश हड़बड़ा गया। वह घन को लेकर बाहर निकल गया। वहां से भाग गया। उसने घन को कटोरा तालाब के पास फेंक दिया और घर जाकर सो गया। उसने लवकुश को कॉल किया। लवकुश ने महिला को वाट्सएप किया कि काम हो गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+