Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की बधाई
Chhattisgarh: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 73 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी है।

सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
ज्ञात हो कि नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को नालंदा जिले के कल्याण बिगहा में हुआ था। वह जनता दल यू राजनीतिक दल के प्रमुख नेताओं में से हैं, जो आज अपनी 73 वर्षगांठ माना रहे हैं। 18 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर काबिज नीतीश कुमार को सुबह से ही जन्मदिन की बधाइयां मिल रही है। वह 9वीं बार मुख्यमंत्री का शपथ ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications