छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने इन नेताओं को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- प्रभू श्रीराम आपको दीर्घायु रखें
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर लोकसभा से सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन मंडावी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

वहीं, सीएम विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विधायक सुशांत शुक्ला को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम से आपके प्रसन्नचित सुमंगल जीवन की कामना करता हूं।
साथ ही सीएम विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की विधायक और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम से आपके आनंदमय जीवन की कामना करता हूं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग होगी। जिसमें से दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई। पहले चरण 19 अप्रैल को सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई। वहीं दूसरे चरण 26 अप्रैल में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग हुई। वहीं तीसरे चरण 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग होगी।
इस बार सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों का मतदान होना बाकी है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: 'सबका जीवन होगा सफल, जब चुनेंगे भाजपा का कमल', बोले सीएम विष्णु देव साय












Click it and Unblock the Notifications