छत्तीसगढ़: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, सीएम विष्णु देव साय ने जताया शोक

Chhattisgarh News: लोकतंत्र के महापर्व के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए बुरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

सीएम विष्णु देव साय ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन की दुखद खबर प्राप्त हुई। इस खबर से बेहद आहत हूं।

CM

उन्होंने कहा कि मां की ममता से बढ़कर और कुछ नहीं होता। दुख की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदनाएं सिंधिया परिवार के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। बीजेपी ने सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि 11 की 11 लोकसभा सीट हमारे खाते में आ गई है। बस ऐलान होना बाकी है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+