छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
Chhattisgarh News: लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। जनता अपनी सरकार चुनने के लिए उत्साहित हैं। इसके लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की पुष्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।
सीएम विष्णु देव साय ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हैं। आपके द्वारा किए गए काम हमेशा याद किए जाएंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। बीजेपी ने सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि 11 की 11 लोकसभा सीट हमारे खाते में आ गई है। बस ऐलान होना बाकी है।
वही, इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, अब तीन चरणों के मतदान होना बाकी है। आखिरी मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सभी नगरीय निकायों में हाईटेक लाइब्रेरी शुरू करने जा रहे CM विष्णु देव, बोले- शिक्षा ही जीवन का सार












Click it and Unblock the Notifications