सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अव्वल, CM भूपेश बोले- हमारे हर प्रयास में है जनता भागीदार
सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अव्वल,भूपेश बोले- हमारे हर प्रयास में है जनता भागीदार
रायपुर, 4 अप्रैल। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनॉमी संगठन की तरफ जारी किये गये बेरोजगारी के नए आंकड़ों के मुताबिक मार्च माह में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर 0.6 प्रतिशत पर पहुंच गई है । इस प्रकार सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक मार्च में देश में बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत थी ।

बेरोजगारी को लेकर जारी अन्य आंकड़ों के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में एक बार फिर विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने पूरे देश में अपनी सफलता का झंडा बुलंद कर दिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ 0.6 प्रतिशत के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में शीर्ष पर है।
छत्तीगढ़ सरकार का दावा है कि उसके नीतिगत फैसले और बेहतर कार्यप्रबंधन से लगातार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। जिससे छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 2 अप्रैल 2022 की स्थिति में सीएमआईई की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक बेरोजगारी दर हरियाणा में 26.7 फीसदी , राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 25-25 फीसदी, झारखंड में 14.5 फीसदी, बिहार में 14.4 फीसदी, त्रिपुरा में 14.1 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 12.1 फीसदी रही है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के ग्रामीण विकास से जुड़े मॉडल के तहत गांवों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सुराजी गांव योजना, नरवा-गरवा-घुरवा-बारी कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, रूरल इंडस्ट्रीयल पार्कों का निर्माण , लघु वनोपजों के संग्रहण और वैल्यू एडीशन, उद्यमिता विकास जैसी योजनाओं और कार्यक्रमों पर काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से चलाई जा रही इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार केनये अवसर पैदा हो रहे हैं। इन योजनाओं से छत्तीसगढ़ के विकास को गति मिल रही है, जिससे राज्य में बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है। बहरहाल इस नई रिपोर्ट के अनुसार देश में बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत है ,जबकि शहरी बेरोजगारी दर 8.5 प्रतिशत और ग्रामीण बेरोजगारी 7.1 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें नक्सल हिंसा के शिकार बने आदिवासियों की होगी छत्तीसगढ़ वापसी
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देश में सबसे कम होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार की नीतियों का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में रोजगार के मौके बढ़े है। जब पूरे भारत की बेरोजगारी दर जहां 7.6 प्रतिशत वहीं छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 0.6 प्रतिशत है। यह आंकड़े छत्तीसगढ़ के के युवाओं को सुकून देने वाले है। शुक्ला ने कहा कि एक तरफ जहां देश में रोजगार के अवसर कम हुए हैं । छत्तीसगढ़ में रोजगार के नये अवसर बढ़ रहे हैं , यह भूपेश बघेल के नये विश्वसनीय छत्तीसगढ़ मॉडल का कमाल ही है।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा में 15 साल तक छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिये सरकारी नौकरी ख्वाब बन गयी थी। रमन सरकार 15 सालों में पीएससी की 15 परीक्षाएं भी नहीं आयोजित करवा सकी थी। व्यापम भाजपा सरकार में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवाओं के शासकीय सेवाओं में भर्ती के द्वार खोले गये है ।












Click it and Unblock the Notifications