Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके का ट्विटर हैंडल हुआ हैक, क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन में किये गए ट्वीट !

Twitter handle of Chhattisgarh Governor hacked, tweets in support of cryptocurrency

रायपुर, 19 मई। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के तेजी से नीचे गिरने के कारण निवेशक बेहद परेशान हैं। इस बीच क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन को लेकर सायबर वर्ल्ड में अनोखे प्रयास किये जा रहे हैं ,जिसका उदाहरण गुरुवार को देखने मिला ,जब छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके के आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक गया।

g

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके के ट्वीटर खाते से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अजीब ट्वीट किए हैं। राज्यपाल के ट्विटर हैंडल से क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन में कुल 17 बार पोस्ट किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि राज्यपाल अनुसुईया उइके का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हो गया था, उस अकाउंट का पासवर्ड बदल कर बहाल कर लिया गया है।

g

इधर अमेरिकी-कनाडाई कारोबारी एलन मस्क ने गुरुवार को ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट डाली है कि क्रिप्टोकरेंसी कई स्तरों पर एक बेहतर विचार है और हमें विश्वास है कि इसका भविष्य उम्मीदों भरा है। मास्क की इस पोस्ट में लिखा है कि आओ सब मिलकर क्रिप्टोकरेंसी समर्थन करें। इस पोस्ट को टैग करते हुए छत्तीसगढ़ की गवर्नर के आधिकारिक हैंडल से एक उत्तर पोस्ट हुआ। लिखा था, यह एक बड़ी खबर है।

इधर राजभवन के अफसरों ने राजभवन के अकाउंट को रीस्टोर कर लिया है। उसपर से बीते कुछ घंटों के दौरान किए गए सभी संदिग्ध पोस्ट को हटा लिया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह साइबर अटैक कहां से हुआ था।

यह भी पढ़ें VIDEO: दंग रह जायेंगे कलश मंदिर को देखकर, छत्तीसगढ़ के धमधा में स्थित है यह अनोखा देवालय

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+