छत्तीसगढ़ में नलकूपों, हैंडपंप किये जायेंगे दुरुस्त, सीएम विष्णुदेव साय ने जारी किये निर्देश
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश के सभी नलकूपों, हैंडपंपों को दुरुस्त करने, उसके साफ-सफाई और क्लोरीनेशन के छिड़काव के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस सबंध में जानकारी साझा की है। सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा कि आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश के सभी नलकूपों, हैंडपंपों को दुरुस्त करने, उसके साफ-सफाई और क्लोरीन के छिड़काव के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

वर्षाजनित बीमारियों से बचाव के लिए प्रदेश के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।राज्य में संक्रामक बीमारियों की दृष्टि से संवेदनशील गांवों और इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा लगातार निगरानी रखी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के किसानों को नहीं होगी खाद-बीज की दिक्क्त, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए यह निर्देश












Click it and Unblock the Notifications