छत्तीसगढ़ के किसानों को नहीं होगी खाद-बीज की दिक्क्त, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए यह निर्देश
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर 15 जून तक प्रदेश के सभी सोसायटियों में किसानों को उनकी डिमांड के अनुसार मानक स्तर के खाद-बीज की सरलता से उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं।
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस संबंध में जानकारी साझा हुए लिखा कि आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर 15 जून तक प्रदेश के सभी सोसायटियों में किसानों को उनकी डिमांड के अनुसार मानक स्तर के खाद-बीज की सरलता से उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं।

राज्य में खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान साथियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खरीफ सीजन में किसान भाईयों द्वारा डी.ए.पी. खाद की मांग ज्यादा की जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए डी.ए.पी. खाद की मांग के अनुरूप सतत आपूर्ति पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर कसा तंज, ये लोग हार के बाद ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे












Click it and Unblock the Notifications