राजनांदगांव में आयोजित होगा भरोसे का सम्मेलन, शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे
MALLIKARJUN KHADGE RAIPUR: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा शुरू हो चूका है। शुक्रवार को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में 8 सितम्बर 2023 को भरोसे का सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Recommended Video
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार कुमारी शैलजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव उपस्थित रहेंगे।
गुरुवार को शाम बजे मल्लिकार्जुन खड़गे अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुँच गए। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट सीएम भूपेश बघेल और पार्टी के अन्य नेता उनकी अगवानी की. बाद में खड़गे ने एक निजी होटल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करके आगामी विधानसभा चुनाव संबंध में
चुनावी रणनीति पर चर्चा भी की है। कल 8 सितंबर को राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में खड़गे की चुनावी सभा होगी। यहां पर वो भरोसे का सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के सामने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची रखी जाएगी ,जिसपर हरी झंडी मिलने के बाद उसे केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी के बाद भेजा जायेगा। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के अनुमोदन के बाद सूची जारी कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ की सरकार ने किया बहुत अच्छा काम, जो जनता से किए वायदे, हो रहे पूरे: सीएम भूपेश बघेल












Click it and Unblock the Notifications