छत्तीसगढ़ की सरकार ने किया बहुत अच्छा काम, जो जनता से किए वायदे, हो रहे पूरे: सीएम भूपेश बघेल
मितान सम्मेलन में सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसी योजनाएं बनाई जिससे लोगों को लाभ हुआ। किसानों को लाभ मिला। छत्तीसगढ़ में हम प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस नहीं लेते। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा हमारे साथ है।
राजीव युवा मितान सम्मेलन के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में शासकीय नियुक्तियों में स्टाइपेंड व्यवस्था समाप्त करने की घोषणा की। कार्यक्रम में श्री राहुल गांधी ने शानदार कार्य कर रहे सभी संभागों के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सम्मान भी किया। इस मौके पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित वायदे से ज्यादा काफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।
दो लाख से अधिक युवाओं की अभूतपूर्व उपस्थिति में हुए इस सम्मेलन में श्री राहुल गांधी ने कहा हमने यहाँ रोजगार सृजन पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। मैंने मुख्यमंत्री बघेल जी से कहा कि छत्तीसगढ़ में अलग अलग स्किल हैं। हर जिले में आप कुछ अलग सा बनाते हो। छोटे उद्यमियों को बैंक लिंकेज मिलना चाहिए। मैंने उनसे कहा कि आपका फोकस इन पर होना चाहिए, इसकी मार्केटिंग हो, मुझे खुशी है कि बघेल जी ने इस पर अच्छा काम किया है। इससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खुला है। छत्तीसगढ़ देश का केंद्र है। आपको देश का लाजिस्टिकल सेंटर बनना चाहिए। आप इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कीजिए ताकि छत्तीसगढ़ हिंदुस्तान का लाजिस्टिक सेंटर बन पाये। आप दुनिया को छत्तीसगढ़ से जोड़िये। इससे छत्तीसगढ़ के प्रोडक्ट केवल भारत ही नहीं, दुनिया में भी जाएं। मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि पांच साल पहले जब राहुल गांधी जी आये थे तो उन्होंने कहा था कि ऐसी योजनाएं बनाएं जिससे आम आदमी को लाभ हो, आदिवासियों को लाभ हो, किसानों को लाभ हो। हमने ऐसी योजनाएं बनाई जिससे लोगों को लाभ हुआ। किसानों को लाभ मिला। छत्तीसगढ़ में हम प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस नहीं लेते। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा हमारे साथ है। युवा राष्ट्र की संपत्ति है और इस ऊर्जा का सही उपयोग हमें करना है। हम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं। हम लोगों को अधिकार संपन्न बनाते हैं। प्रधानमंत्री नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी तक जब तक हमें अवसर मिला, लोगों को ताकत देने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications