Token Tuhar Hath: छत्तीसगढ़ सरकार की एप से किसानों को मिलेगा लाभ, जानिए कैसे करें App का इस्तेमाल
Token Tuhar Hath App छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी में किसानों की सुविधा बढ़ाने के लिए नित नए नवाचार और प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को लम्बी कतारों और असुविधा से बचाने के लिए इस बार सरकार ने "टोकन तुंहर हाथ" एंड्राइड ऐप लॉन्च किया है। छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किसान टोकन तुंहर हाथ ऐप की शुरुआत खरीफ वर्ष 2022-23 के लिए की गई है। सरकार खरीदी केंद्रों के माध्यम से किसानों को एप्लिकेशन के उपयोग के तरीके भी बता रही है। अगर आप भी धान खरीदी केंद्र में भीड़ से बचना चाहते हैं। तो यह खबर आपके लिए है।

खाद्य विभाग की साइट से डाउनलोड कर सकतें हैं एप
एप्लीकेशन से टोकन लेने के लिए आपको एंड्रॉयड मोबाइल की आवश्यकता होगी। इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले इस एप को गूगल में CG Khadya kisan token app टाइप करके खाद्य विभाग की वेबसाइट सर्च करना होगा, यह एप फिलहाल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। खाद्य विभाग की वेबसाइट... https://khadya.cg.nic.in/paddyonline/dmo20/frmSocietyVersion.aspx पर क्लिक करने पर यहां आपको तीसरे नम्बर पर "टोकन तुंहर हाथ एंड्रॉयड एप KMS 2022-23" डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलता है, जिसमें क्लिक करने पर एप आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा। आप इसे इंस्टॉल कर लें।

किसान को एप्लिकेशन में दर्ज करना होगा किसान कोड
इसमें स्वयं को रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्टर करें पर क्लिक करके किसान कोड दर्ज करना होगा। किसान कोड दर्ज करने के बाद जानकारी देखें पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको किसान का नाम रकबा, विपणन वर्ष की जानकारी स्क्रीन पर नजर आएगी। जिसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। ओटीपी प्राप्त करें पर क्लिक करने पर ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा। फिर नीचे आपको 'ओटीपी प्रविष्ट करें' का ऑप्शन दिया गया है। इसके बाद आपको 4 अंकों का अपने मन से पिन दर्ज करना है।,और 'रजिस्टर करें' पर क्लिक करें। यह पिन आपको याद रखना है।

इस तरह टोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान
इन प्रक्रियाओं के बाद आप एप के लिए रजिस्टर्ड हो जाते हैं। ओके बटन क्लिक करने के बाद अगले चरण में आपको किसान का नाम, पिता का नाम, जिला, विपणन केंद्र आदि की जानकारी दिखाई देगी। उसके नीचे आपको छह अन्य सुविधाएं दी गई है। जिसमें किसान की जानकारी, भूमि संबंधी जानकारी, बैंक खाते की जानकारी, टोकन संबंधी जानकारी, धान खरीदी की जानकारी, निर्देश जैसी सुविधाएं दी गई है। लेकिन आपको 'टोकन के लिए आवेदन करें' के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

धान बेचने के लिए सावधानी से करें दिनांक का चयन
अगले पेज पर आपको धान बेचने का दिनांक नजर आएगा। आप जिस तारीख को धान बेचना चाहते हैं। उस दिनांक पर क्लिक कर सकते हैं। क्लिक करते ही उस दिनांक को खरीदी केंद्र में टोकन जारी किये धान की मात्रा, रकबा, आदि की जानकारी दी जाती है। यदि आपके धान की मात्रा दिए गए धान की मात्रा से कम है। तो आप उस दिनांक को धान बेचने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन 'कुल धान की मात्रा क्विंटल में' पर दर्ज करना है। उसके बाद सुरक्षित करें के बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

इस तरह किसान डाउनलोड करें अपना डिजीटल टोकन
उसके बाद आपका टोकन दर्ज कर लिया जाएगा, टोकन कटने के बाद वापस आकर 'टोकन सबंधी जानकरी' वाले ऑप्शन में क्लिक करने पर आप अपना टोकन डाउनलोड कर सकतें हैं। इस तरह किसान टोकन के लिए इंतजार और भीड़ से बच सकतें हैं। किसानों के लिए शुरुआती साल में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से टोकन की व्यवस्था की गई है। किसान दोनों तरीके से टोकन ले सकतें हैं।

किसानों को एप के निर्देशों का करना होगा पालन
जिसके अनुसार एक किसान का अधिकतम 3 टोकन बना सकते है। जिसमें निरस्त किए गए टोकन भी शामिल है। किसान को जारी तीनों टोकन का योग किसान से धान खरीदी की मात्रा के बराबर या कम होना चाहिए। टोकन में धान की मात्रा 0.40 क्विंटल प्रति बोरा के अनुपात में दर्ज करना अनिवार्य है। नया टोकन बनाने हेतु रविवार से शुक्रवार सुबह 9:30 से शाम 5 बजे की समय सीमा निर्धारित है। टोकन में तौल हेतु दिनांक में शनिवार रविवार और शासकीय अवकाश के दिनों के चयन किसानों को नहीं करना है। बैंक खाता सत्यापित नहीं हुए किसानों का टोकन जारी नहीं होगा। वस्तु ऋण खाता सत्यापित नहीं कराए गए ऋणी किसानों का टोकन जारी नहीं होगा। किसानों का एक ही दिन का दो टोकन जारी करने की सुविधा नहीं है। नया टोकन जारी करने से पहले पिछले दिनांकों के लंबित टोकन की कार्रवाई (संशोधन/ निरस्त) सोसाइटी द्वारा करना अनिवार्य है। टोकन जारी करने के लिए धान की मात्रा की गणना निरस्त टोकन को छोड़कर की जाएगी। एक नवम्बर से शुरुआत के 7 नवम्बर तक टोकन जारी नहीं होगा।
यह भी पढ़ें...Dhan Kharidi 2022: केंद्र पहुंचते ही अन्नदाताओं का होगा सम्मान, अवैध धान खपाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर












Click it and Unblock the Notifications