Token Tuhar Hath App: प्रदेश के किसानों को ऑनलाइन मिल रहा टोकन, परेशानी से मिली मुक्ति
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को आसान बनाने राज्य सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। जिसके तहत इस साल किसानों को खरीदी केंद्रों में लंबी कतारों और बेवजह की परेशानी से बचाने के लिए 'टोकन तुंहर हाथ' ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर रहें हैं। जिससे उन्हें खरीदी केंद्र में ही अपनी बारी का इंतजार करना नहीं पड़ेगा। इस ऐप के माध्यम से दुर्ग संभाग के हजारों किसान लाभ ले रहे है।

एक लाख 10 हजार MT खरीदी का रखा लक्ष्य
छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बालोद, बेमेतरा और कवर्धा, राजनांदगांव समेंत अन्य जिलों में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। खरीदी केंद्रों में धान की आवक भी अब बढ़ने लगी है। इस बार राज्य सरकार ने एक लाख 10 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। बारिश के कारण किसानों को इस बार कटाई में देरी हुई।

खरीदी केंन्द्रों में कम हो रही भीड़
धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा हैं। किसानों के लिए टोकन से लेकर बारदाना उपलब्ध कराने तक सभी सुविधाएं की गई है। वहीं सरकार ने टोकन प्रक्रिया को भी आसान बनाने का काम किया है। सरकार ने टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से एक नई सुविधा शुरू की है । जिसके माध्यम से किसान घर बैठे टोकन लेकर असुविधा से बच सकते हैं। इस मोबाइल एप से माध्यम से किसानों को लाभ मिल रहा है।

अब तक 3000 किसानों ने एप से लिया टोकन
छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा जारी किए गए। इस एप के माध्यम से खरीफ वर्ष 2022-23 में धान बेचने के लिए कवर्धा के लगभग 800 से अधिक किसानों ने इस ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त किया है। वह दुर्ग जिले के लगभग 870 किसानों ने इस ऐप का इस्तेमाल किया है। बालोद जिले में 648 किसानों ने ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त किया है। राजनांदगांव 450 बेमेतरा जिले के लगभग 300 किसानों ने टोकन तुंहर हाथ एप से टोकन प्राप्त किया है। यानी अब तक धान ख़रीदी के शुरुआती दौर में लगभग 3000 किसानों में इस एप के महत्व को समझा है। यह संख्या धान कटाई के साथ-साथ बढ़ती जा रही है। इस तरह प्रदेश भर में लगभग 10 हजार किसानों ने इसमे रजिस्ट्रेशन किया है।

किसानों को मिल रहा सुविधाओं का लाभ
इसके अलावा कई किसान मैनुअल टोकन लेकर धान बेच रहें हैं। किसानों में अब भी इस एप की जानकारी का अभाव है। इस एप को कई किसान इस्तेमाल करने से बच रहें हैं। जबकि राज्य सरकार ने खरीदी केंद्रों में लंबी कतारों और बेवजह की परेशानी से बचाने के लिए 'टोकन तुंहर हाथ' मोबाइल एप उपलब्ध कराया है। किसानों को पहले इसमें स्वयं को रजिस्टर्ड करना होगा। जिसके बाद ही वह इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इस मोबाइल एप के द्वारा किसानों को दर्ज किसान की जानकारी भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी के अलावा नई जानकारियां मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें,, Token Tuhar Hath: छत्तीसगढ़ सरकार की एप से किसानों को मिलेगा लाभ, जानिए कैसे करें App का इस्तेमाल












Click it and Unblock the Notifications