छत्तीसगढ़ में फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, दो इनामी समेत तीन नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा, 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों की गतिविधि देखी गई जिसके बाद सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर हैं। गुरुवार को दंतेवाड़ा के फरसपाल इलाके में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ कुछ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में डीआरजी के जवनों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन नक्सलियों को मार गिराया। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए 3 नक्सलियों में से दो के सिर पर एक-एक लाख रुपए इनाम रखा गया था।

Three Naxals were killed in an exchange of fire with DRG in Faraspal area of Dantewada

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में नक्सली गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं जिसके मद्देनजर सुरक्षाबलों ने भी सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी के अधिकारियों को दंतेवाड़ा में कुछ नक्सलियों के छिपे होने की खूफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस बीच छिपे नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली संतोष मरकाम ढेर, हथियार बरामद

दंतेवाड़ा पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दो इनामी समेत तीन नक्सली ढेर हो गए। मुठभेड़ के बाद दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मौके से मारे गए माओवादियों के शव और तीन देशी बंदूक के साथ एक 3 किलो का आईईडी बम और पिट्ठू बरामद किया गया है। बता दे कि बीते मंगलवार भी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक स्थानीय व्यक्ति और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया, स्थानीय पुलिस ने इस बात की जानकारी दी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि मुठभेड़ स्थल पर सीआरपीएफ जवान के अलावा पास के एक गांव का निवासी भी घायल पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+