CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा "जल जीवन मिशन" में गड़बड़ी का मुद्दा, विपक्ष ने किया वाक आउट

Chhattisgarh News: गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन हंगामा के साथ शुरू हुआ। भाजपा विधायक रजनीश सिंह ने बिलासपुर संभाग में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों और भुगतान का मुद्दा सदन में उठाया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सदन में भाजपा विधायकों ने धर्मांतरण , बस्‍तर में बीजेपी नेताओं की टारगेट किलिंग और लगातार हो रहे नक्‍सली हमलों को लेकर जबरदस्त हंगामा मचाया। विपक्ष के विधायकों सदन के गर्भगृह में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। दरअसल विपक्ष इन सभी मुद्दों के आधार पर काम रोको प्रस्‍ताव की मांग कर रहा था,जिसे आसंदी ने मंजूर नहीं किया।

chhattisgarh vidhansabha pic

गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन उम्मीद के मुताबिक हंगामा के साथ शुरू हुआ। भाजपा विधायक रजनीश सिंह ने बिलासपुर संभाग में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों और भुगतान का मुद्दा सदन में उठाया। राज्य के पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार के सदन में अपना जवाब पेश करते हुए कहा कि इस मामले में जांच हुई है और दोषी अधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। विपक्ष इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं था।

चार बार स्थगित हुई कार्यवाही

भाजपा विधायकों का कहना था कि क्योंकि मामला गंभीर है,इसलिए सिर्फ निलंबन काफी नहीं है,दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया जाना चाहिए। मंत्री गुरु रूद्र कुमार के प्रस्तुत किये जवाब से विपक्ष के विधायक संतुष्ट नजर आये और हंगामा करने के बादसदन का वाकआउट कर दिया। बीजेपी विधायकों ने आज पूरे समय जमकर हंगामा किया,जिसकी वजह से दो से ढ़ाई घंटे के मध्य सदन की कार्यवाही 4 बार स्थगित करनी पड़ी।

उठा अनियमित कर्मचारियों का मुद्दा

विधानसभा में गुरुवार को राज्य के अनियमित कर्मचारियों का मुद्दा भी जोरशोर से उठा। विधायक प्रीतम राम के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने लिखित में जवाब में बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग के अधिकारियों की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है ।

Recommended Video

    Chhattisgarh: Raipur में अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलने पर Protest, महिला ने कराया मुंडन | वनइंडिया

    इस कमेटी में वित्त विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास विभाग से जुड़े सचिव स्तर के अधिकारी सदस्य हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने सदन को जानकारी दी कि शासन स्तर पर दैनिक वेतन भोगी, अनियमित और संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किए जाने की विधिवत प्रक्रिया चल रही है,किंतु इसमें कितना समय लगेगा,यह बता पाना संभव नहीं है।

    यह भी पढ़ें 1 मार्च से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 6 मार्च को भूपेश बघेल करेंगे बजट पेश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+