तेजी से बढ़ रही है गर्मी, छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान पहुंचा 43 डिग्री

रायपुर, 26 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गर्मी अभी से अपने तेवर दिखाने लगी है। रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बूंदबांदी के बाद मिली राहत फिर काफूर हो चुकी है। सोमवार से रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दोपहर में लू जैसी हवा चलने लगी है। प्रदेश के कुछ जिलों में तो तापमान 43 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है । रायपुर में भी बीते 24 घंटे में तापमान 2 डिग्री बढ़कर 43 के करीब पहुंच गया है ।

पूरा छत्तीसगढ़ गर्मी की चपेट में ,जंगलो में भी नहीं राहत

पूरा छत्तीसगढ़ गर्मी की चपेट में ,जंगलो में भी नहीं राहत

छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के किसी भी हिस्से में लू चलने की स्थिति नहीं बनी, किन्तु अगले दो दिन में राजधानी समेत पूरा राज्य भीषण गर्मी की चपेट में होगा ।रविवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 40.7 डिग्री था, किन्तु सोमवार को यह 42.6 पर पहुंच गया ,वहीं बिलासपुर जिले में तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया । सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ और सारंगढ़ में 43.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जंगलों और पहाड़ी इलाकों से भरे हुए पेंड्रारोड में तक में तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया , जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

Recommended Video

    Weather Update: इन State में Rain के आसार, IMD ने जारी किया Alert | वनइंडिया हिंदी
    जगदलपुर फ़िलहाल सुरक्षित

    जगदलपुर फ़िलहाल सुरक्षित

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अंबिकापुर, दुर्ग, राजनांदगांव में भी बेहद गर्मी दर्ज की गई है । प्रदेश में अब लू की स्थिति पैदा होने लगी है , दोपहर के समय तापमान सामान्य से पांच डिग्री या उससे ज्यादा हो जाएगा। दूसरी तरफ हल्की बारिश के कारण हरभरा शहर जगदलपुर फिर भीड़ राहत में हैं, यहां दिन का तापमान 38.3 डिग्री रिकार्ड किया गया है ,जोकि सामान्य के बराबर है।मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटो के दौरान मौसम साफ रहेगा और रायपुर में तामपान 43 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

    हालातों पर सीएम भूपेश की नजर

    हालातों पर सीएम भूपेश की नजर

    छत्तीसगढ़ का मध्य और उत्तरी भाग लू की चपेट में आ चुका है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में हलाकान कर देने वाली गर्मी ने जनजीवन पर असर डाला है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में लू जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। रायपुर ,राजनांदगांव ,दुर्ग और बिलासपुर में तापमान लगातार गर्म बना हुआ है । सीएम भूपेश बघेल ने गर्म हवाओं को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी की व्यवस्था सहित कई निर्देश दिए हैं।

    स्कूलों में गर्मी की छुट्‌टी तय समय से पहले

    स्कूलों में गर्मी की छुट्‌टी तय समय से पहले

    इधर छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण से स्कूलों में गर्मी की छुट्‌टी तय समय से पहले कर दी गई है। राज्य सरकार ने 24 अप्रैल से स्कूलों की छुट्‌टी करने का आदेश जारी कर दिया है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ में 15 जून तक स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। वही छत्तीसगढ़ में संचालित स्कूलों के शिक्षकों को भी ग्रीष्मावकाश का लाभ मिलेगा। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन ने भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश संबंधी संशोधित आदेश जारी किया है।

    यह अवकाश सभी शासकीय शिक्षकों के लिए भी लागू होगा। ग्रीष्मावकाश की अवधि में शिक्षकों के प्रशिक्षण और स्कूलों की प्रशासनिक गतिविधियां यथावत संचालित रहेंगी। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 अप्रैल को राज्य के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का आदेश जारी किया था।

    कोरोना ने बढ़ाई चिंता

    कोरोना ने बढ़ाई चिंता

    इधर कोरोना ने भी लोगो की चिंताए बढ़ा दी हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सोमवार शाम को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य अवर सचिव राजेंद्र सिंह गौर ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों ,गलियों में आनेजाने वाले हर व्यक्ति को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

    दफ्तरों और कारखानों में भी फेस मास्क या फेस कवर पहनने की अनिवार्यता कायम रहेगी ,वहीं सार्वजनिक स्थानों पर थूकना भी प्रतिबंधित रहेगा। निर्देश में दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों में भी फिजिकल डिस्टेंसिंग के दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह आदेश 11 अप्रैल 2020 को ही जारी आदेश का विस्तार है। इन नियमो को कभी खत्म नहीं किया गया था। फ़िलहाल इसकीआवश्यकता महसूस किये जाने के बाद पुनः प्रसारित किया जा रहा है। हालांकि इससे पूर्व सरकार ने फेस मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना का आदेश वापस ले लिया था।

    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बताया पैसे कमाने का नया तरीका, केवल गोबर बीनकर कमाइए 30 हजार रुपये महीना

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+