Mahadev Online Satta App: ईडी की छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, 500 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर किया कब्जा

Chhattisgarh News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने रायपुर और अभनपुर इलाके में लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य की 19 संपत्तियों पर कब्जा कर लिया है। इन संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

इस कार्रवाई में आरोपियों में सृजन एसोसिएट्स, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी और माधुरी वर्मा शामिल हैं। ईडी ने इन आरोपियों की 200 एकड़ से अधिक जमीन का भौतिक कब्जा लिया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 500 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। इन संपत्तियों में से अधिकांश संपत्तियां अभनपुर स्थित फार्म हाउस पर भी प्रभावी हुई हैं, जिसे सीज कर दिया गया है।

india news

ईडी अधिकारियों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर इन संपत्तियों के खसरे का निरीक्षण किया और पंजीयन विभाग को पत्र लिखकर इनकी खरीद-बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है। अब इन संपत्तियों की ब्लॉकिंग कर दी गई है।

नीलामी की संभावना
ईडी ने पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपियों की संपत्तियों को अटैच कर लिया है, और जब मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि हो जाती है, तो ईडी इन संपत्तियों को नीलाम करने की प्रक्रिया भी शुरू करता है ताकि ठिकाने लगाई गई रकम की भरपाई की जा सके।

ईडी ने इन 19 संपत्तियों पर कब्जा कर लिया है और पंजीयन विभाग से इनकी जानकारी प्राप्त की है। अब इन संपत्तियों की खरीदी-बिक्री रोकने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया है।

संपत्तियों की सूची
1. अभनपुर - कोलर - 60/1 - 0.146 हेक्टेयर
2. अभनपुर - कोलर - 60/7 - 0.0540 हेक्टेयर
3. अभनपुर - कोलर - 60/12 - 1.483 हेक्टेयर
4. अभनपुर - कोलर - 60/11 - 0.266 हेक्टेयर
5. अभनपुर - खोपरा - 1534 - 0.3300 हेक्टेयर
6. अभनपुर - सलोनी - 4311 - 0.2030 हेक्टेयर
7. अभनपुर - सलोनी - 414/2 - 1.5740 हेक्टेयर
8. अभनपुर - सलोनी - 406/3 - 1.2720 हेक्टेयर
9. अभनपुर - सलोनी - 73/26 - 1.0450 हेक्टेयर
10. अभनपुर - छछानपैरी - 150/2 - 1798 वर्गफुट
11. रायपुर - मुजगहन - 436/14 - 0.3300 हेक्टेयर
12. रायपुर - मुजगहन - 143/1 - 0.1250 हेक्टेयर
13. रायपुर - टेमरी - 267/11 - 0.1430 हेक्टेयर
14. रायपुर - सेरीखेड़ी - 244/13 - 1.353 हेक्टेयर
15. रायपुर - सेरीखेड़ी - 244/1 - 0.592 हेक्टेयर
16. रायपुर - सेटीखेडी - 258/2 - 1.061 हेक्टेयर
17. रायपुर अशोका रतन - 5170.50 वर्गफुट
18. रायपुर बोरियाखुर्द - 450/1 - 0.3200 हेक्टेयर

ईडी ने 20 अगस्त 2023 को अनंतिम कुर्की आदेश जारी किया था, जिसे 21 मार्च 2024 को न्याय निर्णय प्राधिकरण द्वारा मंजूरी मिली थी। अब ईडी ने इन संपत्तियों पर कब्जा लेकर कार्रवाई पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें 'एकसाथ जवाबदेही बनती है, मैं नहीं दूंगा इस्तीफा', MVA पर भी बोले महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+