OPINION: छत्तीसगढ़ को मिली मजबूती, विष्णुदेव साय के सुशासन में पाया नया मुकाम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार के काबिज होने के बाद से विकास की रफ़्तार नये कीर्तिमान भी स्थापित कर रही है, जो राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रही है। सीएम विष्णुदेव की अगुवाई में सड़क, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य के लिए केंद्र से छत्तीसगढ़ को 1171 करोड़ रूपए मिले हैं। इस कदम से आमजनों के बीच सरकार के प्रति विश्वास पहले भी अधिक मजबूत हुआ है।

छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार की पूंजीगत व्यय यानी कैपेक्स के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत शीर्ष 5 पर पहुँच गया है। अब वह असम, गुजरात, हिमाचल, त्रिपुरा, गोवा और सिक्किम जैसे राज्यों की तुलना में आगे है। ईज ऑफ़ लिविंग की अवधारणा को मजबूत करने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में विष्णुदेव साय सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है।

sai

बस्तर से लेकर सरगुजा तक हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को समझकर उनके हित में कार्य और त्वरित निर्णय ने असर दिखाया है। इससे दूरस्थ अंचलों में भी जनता और सरकार के बीच का रिश्ता मजबूत हुआ है। यही कारण है कि केंद्र सरकार के कैपेक्स में पूरे देश में छत्तीसगढ़ टॉप 5 में पहुंच गया है।

सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक नया विभाग भी बनाया है। सुशासन एवं अभिसरण (गुड गवर्नेंस एवं कन्वर्जेंस) विभाग अन्य सरकारी विभागों में जनता को आने वाली समस्याओं को समझकर उनके समाधान पर काम करेगी। हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं का सौ प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर स्तर पर परफॉरमेंस रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

सरकारी विभागों और जनसरोकार से जुड़े कार्यों के डिजिटलाइजेशन से न केवल कार्यों में पारदर्शिता आ रही है , बल्कि विभागों का प्रदर्शन भी बेहतर हो रहा है। विभागों को समय के अनुरूप अपडेट करने के लिए भी छत्तीसगढ़ सरकार बड़े कदम उठा रही है, जिसमें लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जनता से जुड़ी 90 सुविधाओं का डिजिटलीकरण, सरकारी खरीदी में पारदर्शिता लाने के लिए जैम पोर्टल की शुरुआत भी शामिल है।

सभी शासकीय विभाग के लिए पृथक पोर्टल का निर्माण और ई-ऑफिस की दिशा में बढ़ने की पहल, सरकारी विभागों से सम्बंधित विभिन्न व्यापारिक और औद्योगिक इकाईयों के एनओसी की प्रक्रिया के सरलीकरण जैसे निर्णय ईज ऑफ़ लिविंग की अवधारणा को मजबूती देने के लिए सीएम विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच को दर्शाती है। सीएम साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के स्वरुप पर आधारित केंद्र सरकार की नीतियों से आमजनों के जीवन को बेहतर बनाने के मिशन पर भी तेजी से काम हो रहा है।

यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी नई ऊंचाई, सीएम विष्णुदेव साय ने उठाया बड़ा कदम, हो रही है चौतरफा प्रशंसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+