रिकेश सेन मामले में कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला की मांग, ईडी इसकी जांच करें
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बुधवार को राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में 15 सालों तक सरकार थी। शुक्ला ने कहा कि रमन राज में 1 लाख करोड़ घोटाला हुआ था इस बारे में हम अनेकों बार बता चुके है। हमारे आरोपों की पुष्टि रिकेश सेन के खुलासे से हुई है। 15 सालों में छत्तीसगढ़ को भाजपा का चारागाह बना दिया गया था। रमन सरकार के समय भ्रष्टाचार का पैसा अमित शाह, स्व. जेटली जैसे नेताओं को भी जाता था।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह, उनके मंत्रियों ने 15 सालों में 1 लाख करोड़ का घोटाला किया था। छत्तीसगढ़ में रमन राज में 36,000 करोड़ के नान घोटाला, अगस्ता और पनामा घोटाला, डीकेएस घोटाला, प्रियदर्शिनी सहकारी बैंक घोटाला, ई-टेंडरिंग घोटाला, घटिया मोबाइल खरीदी घोटाला, मच्छरदानी घोटाला, गुणवत्ताहीन एक्सप्रेस-वे, अनुपयोगी स्काईवॉक घोटाला, 6000 करोड़ का चिटफंड घोटाला, रमन के 4700 करोड़ के शराब घोटाला, 1667 करोड़ के गौशाला घोटाला सहित एक लाख करोड़ से ज्यादा के भ्रष्टाचार के आरोप रमन सिंह पर है।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सरकार के दौरान इतने घोटाला हुआ, अकूत काली कमाई किया कि देश के बैंक छोटे पड़ गए रमन सिंह के मेडिकल स्टोर के पता पर अभिषाक सिंह को पनामा में खाता खुलवाना पड़ा था। उसने वीडियो में कैश हैंडल के रूप में भाजपा के अनेक नेताओं का नाम भी लिया है।
यह भी पढ़ें कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला बोले, मोदी के भाषण में CM भूपेश बघेल से डर साफ झलक रहा था












Click it and Unblock the Notifications