छत्तीसगढ़ः दो दिन में तीन हथिनियों की मौत से वन विभाग हैरान, मौत के कारणों का नहीं चला पता

सूरजपुर। हाल ही में केरल के एक इलाके में हथिनी की मौत के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था। वहीं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर इलाके में दो दिनों के अंदर तीन हथिनियों की मौत से प्रशासन के होश उड़ गए हैं। उनके पास दोनों मौतों से जुड़े सवालों का जवाब भी नहीं है। दरअसल, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के गणेशपुर जंगल में मंगलवार को एक गर्भवती हथिनी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। वहीं, गुरुवार को फिर उसी जंगल में एक और हथिनी की मौत हो गई।

surajpur two female elephants died in two days

अब तीन हथिनियों की मौत के बाद वन विभाग पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि एक दिन पहले जिस हथिनी की मौत हुई थी, उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गर्भवती होने पुष्टि हुई है। असपास के लोगों का कहना है कि उस हथिनी की प्रसव पीड़ा से कराहने की आवाजें रातभर सुनी गई थीं। लेकिन गर्भवती हथिनी की प्रसव पीड़ा की आवाजें वन विभाग के कानों तक नहीं पहुंची। वहीं, गुरुवार को जब दो और हथिनी का शव उसी जंगल में मिला तो वन विभाग ने फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ दिया।

बता दें कि इन दिनों प्रतापपुर क्षेत्र के गणेशपुर इलाके में अठारह हाथियों का दल विचरण कर रहा है। ऐसे में हाथियों की निगरानी की जिम्मेदारी वन विभाग के अधिकारियों पर ही है। लेकिन दो दिनों में दो हथिनी की मौत से ग्रामीण भी हैरत में हैं। लेकिन अपनी लापरवाही के चलते विभाग के अधिकारियों के पास हथिनियों की मौत के कारणों का जवाब तक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+