छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छात्र ने बताया "आयरन मैन", पोस्टर जमकर वायरल
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद को आयरन मैन बताये जाने पर कहा कि बच्चों की क्रिएटिविटी देखने लायक होती है।

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के युवाओं के बीच कका के नाम से लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भिलाई में एक नया अवतार नजर आया। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल के लिए एक युवा ने आयरन मैन का पोस्टर तैयार किया। इसमें मुख्यमंत्री को बकायदा आयरन मैन की ड्रेस पहनाई गई और पोस्टर पर लिखा है कि आयरन मैन इन स्टील सिटी। यह पोस्टर इंटरनेट मीडिया पर धूम मचाए हुए है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस पोस्टर को ट्वीट किया और लिखा कि आजकल के बच्चों की क्रिएटिविटी देखने लायक होती है। कल मैं भिलाई में था। वैसे मैं आयरन मैन नहीं, छत्तीसगढ़ की मिट्टी से बना हूं। उन्होंने पोस्टर बनाने वाले युवा को थैंक यू फ्रैंड भी कहा।
सीएम के इस ट्वीट को हज़ारों लोगों ने लाइक और रिट्वीट किया है। एक स्कूल छात्र अपने हाथ में यह पोस्टर लेकर खड़ा था। इससे पहले छत्तीसगढ़ के कई सभाओं में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों के भरोसे को देखते हुए कहा कि कका अभी जिंदा है। इसके बाद तो यह एक नारा बन गया और मुख्यमंत्री की तारीफ में इसका इस्तेमाल होने लगा।












Click it and Unblock the Notifications