CG News: 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल पहुंचे रायपुर, जनजातीय गौरव दिवस पर देंगे प्रस्तुति

Tribal Pride Day Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के तहत राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय इस कार्यक्रम में 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहेंगे।

जनजातीय गौरव दिवस पर नृत्य प्रस्तुतियों के लिए नर्तक दल रायपुर पहुंच चुके हैं। आज अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान और सिक्किम के आदिवासी नर्तक दल रायपुर पहुंचे। इन दलों में से अरुणाचल प्रदेश के नर्तक दल आदिलोक नृत्य नाटिका, उत्तराखंड के दल झींझी, होली, हन्ना और दिया नृत्य, तेलंगाना के दल माथुरी जनजाति नृत्य, राजस्थान के दल वालर गरासिया गैर नृत्य और सिक्किम के दल सुब्बा लोक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगे।

india news

इस भव्य आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा जनजातीय गौरव से जुड़े विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन भी होगा। साथ ही जनजातीय जीवनशैली पर चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 और 15 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान में संध्या 3 बजे से प्रारंभ होगा।

आयोजन के दौरान राज्य के विभिन्न जनजातीय समुदायों के कलात्मक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की झलक भी देखने को मिलेगी, जो इस दिन को और भी खास बना देगा।

यह भी पढ़ें बाघ को जहर देकर मारने का मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, वन विभाग ने शुरू की पूछताछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+