OPINION: छत्तीसगढ़ में बढ़ रही हैं खेल सुविधाएं, खिलाडियों के सपनो को लगे पंख, साय सरकार ने किया शानदार काम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेलों की शानदार अधोसंरचना तैयार हो रही है। प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन लगातार कर रहा हैं, तो वही स्थानीय खिलाड़ी राष्ट्रीय और अतंराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार बनाने के बाद छत्तीसगढ़ खेल की दुनिया में काफी आगे बढ़ रहा है। सीएम विष्णुदेव साय सरकार के प्रयासों को चौतरफा सराहना मिल रही है।

ज्ञात हो कि परंपरागत खेलों के साथ ही गोल्फ जैसे खेलों के आयोजन से छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री ओ.पी. चौधरी का कहना है कि हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लोग अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार द्वारा इन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

india news

गोल्फ खेल के लिए 200 एकड़ का क्षेत्र सुरक्षित

चौधरी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ खनिज, वन, उद्योग आदि क्षेत्रों में विकसित राज्य है। नवा रायपुर को प्रदूषण मुक्त शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। नवा रायपुर में पानी की उपलब्धता भरपूर है। यहां पर पीपल फॉर प्यूपिल का कैंपेन चलाकर पर्यावरण को स्वस्थ्य बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में गोल्फ के खेल के संभावनाओं को बढ़ाने के लिये यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। नवा रायपुर में गोल्फ खेल के लिए 200 एकड़ का क्षेत्र सुरक्षित है।

खेलो इंडिया से लेकर बस्तर ओलंपिक तक

खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने का कहना है कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में खेल और खिलाडियों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस्तर अंचल में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के द्वारा खेल अधोसंरचना को तेजी से विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के 31 जिलों में खेलो इंडिया कार्यक्रम के जरिये से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

खेलों के विकास के लिए होगा हरसंभव प्रयास

वहीं कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए शासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की थी। हम खेलों के विकास के लिए जो भी आवश्यक करेंगे ।

यह भी पढ़ें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिले CM विष्णुदेव साय, औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने हुई चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+