केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिले CM विष्णुदेव साय, औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने हुई चर्चा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक कॉरिडोर, अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधाओं और कई अन्य विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ सरकार से
जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी देने का भरोसा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी बैठक का मुख्य मुद्दा छत्तीसगढ़ के औद्योगिक कॉरिडोर का विकास था। सीएम साय ने केंद्र से अनुरोध किया कि कोरबा-बिलासपुर-रायपुर को नागपुर औद्योगिक कॉरिडोर से जोड़ा जाए। मंत्री पीयूष गोयल ने इस प्रस्ताव को शीघ्र कार्यान्वित किये जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस संबंध में भारत सरकार के अफसरों को जरूरी कार्रवाई किए जाने का निर्देश भी दिया है।

india news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधाओं की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इससे राज्य के कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। सीएम साय ने बताया रायपुर के पुराने टर्मिनल का इस्तेमाल इस सुविधा के लिए किया जा सकता है, जिससे निर्यात में सरलता होगी। केंद्रीय मंत्री गोयल ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र मंजूरी देने का भरोसा दिया। यह सुविधा राज्य के उद्योगों को वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने में सहायता करेगी।

बैठक में एपीडा सर्टिफिकेशन कार्यालय की स्थापना का विषय भी उठाया गया। सीएम ने कहा कि इस कार्यालय की स्थापना से छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों को विश्व स्तर पर मान्यता मिलेगी, जिससे किसानों और उद्योगपतियों को फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव पर कहा कि भारत सरकार इस पर हर संभव सहायता करेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी मांग भी रखी । यह प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को एक व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम होगा। केंद्रीय मंत्री गोयल ने इन सभी प्रस्तावों पर मंजूरी जताते हुए जल्द कार्यान्वयन का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले CG के सीएम विष्णुदेव साय, अबूझमाड़ नक्सल मुठभेड़ पर दी जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+