नहीं होंगी सोनिया गांधी रिटायर, आगे भी मिलेगा मार्गदर्शन, मंच से बोलीं अलका लांबा
अलका लांबा ने अधिवेशन के दौरान कहा कि कांग्रेस को बीते 2 दशक से सोनिया गांधी का मार्गदर्शन मिलता आ रहा है और आगे भी मिलेता रहेगा,क्योंकि वह न कभी रिटायर हुई थी और न कभी होंगी।
Sonia Gandhi: देशभर में इस बात की चर्चा जोरो पर है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस राजनीती से सन्यास ले सकती हैं,लेकिन कांग्रेस नेत्री अलका लंबा ने इस बहस पर विराम लगा दी है। रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया,तो अलका लांबा ने भी अपनी बात रखी।
Recommended Video

कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने अधिवेशन के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कल से मीडिया में समाचार चल रहा है कि सोनिया गांधी राजनिति से सन्यास लेने वाली हैं, यह अफवाह फैलना बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को बीते 2 दशक से सोनिया गांधी का मार्गदर्शन मिलता आ रहा है और आगे भी मिलेता रहेगा,क्योंकि वह न कभी रिटायर हुई थी और न कभी होंगी। अलका लांबा ने कहा कि सोनियां गांधी राजनीति से संन्यास नहीं लेने वाली है।
अलका लांबा का सोनिया गांधी पर यह बयान इसलिए आया है, क्योंकि शनिवार को सोनिया गांधी ने अपने भावुक भाषण के दौरान भारत जोड़ो यात्रा के साथ अपनी पारी की समाप्ति का ज़िक्र किया था। उनके इस बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया अब सियासत से संन्यास लेने वाली हैं। इन चर्चाओं पर रोक लगाने के लिए ही अलका लांबा का बयान आया है।
यह भी पढ़ें सोनिया गांधी ने दिए रिटायरमेंट के संकेत, कांग्रेस के महाधिवेशन में कही महत्त्वपूर्ण बातें












Click it and Unblock the Notifications