Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोनिया गांधी ने दिए रिटायरमेंट के संकेत, कांग्रेस के महाधिवेशन में कही महत्त्वपूर्ण बातें

सोनिया ने अपने भाषण के दौरान अपनी बढ़ती उम्र का ज़िक्र किया और पार्टी के युवा नेताओ को शुभकामनाये दीं।

Sonia Gandhi: कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कई बड़ी बातें कहीं। सोनिया गांधी ने अंग्रेजी में अपना भाषण देते हुए भाजपा पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा का देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कब्ज़ा है और केंद्र सरकार संवैधानिक मूल्यों को कुचल रही है।

sonia gandhi

सोनिया गांधी ने कांग्रेस के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में देश को अच्छी सरकार दी गई थी,लेकिन आज देश और कांग्रेस के चुनौतियों से भरा हुआ समय है। उन्होंने आगे कहा कि देश में अल्पसंख्यकों,दलितों और महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं, वहीं मोदी सरकार उद्योगपतियों का साथ दे रही है।

सोनिया ने अपने भाषण के दौरान अपनी बढ़ती उम्र का ज़िक्र किया और पार्टी के युवा नेताओ को शुभकामनाये दीं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने सियासी करियर के भविष्य की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ उनकी पारी समाप्त हो सकती है।

यह भी पढ़ें कांग्रेस महाधिवेशन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से कहा, कांग्रेस के महाधिवेशन पर पूरी दुनिया की नज़र

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने आगे कहा कि 2004 और 2009 ने कांग्रेस की विजय के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. महमोहन सिंह के नेतृत्व ने उन्हें संतष्टि प्रदान की है, किन्तु इससे अधिक ख़ुशी की बात यह है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी समाप्त हुई,जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए महत्त्वपूर्ण पड़ाव है।

Recommended Video

    Congress Mahadhiveshan: Priyanka Gandhi का Raipur में गुलाब फूलों से स्वागत | वनइंडिया हिंदी #shorts

    इससे पूर्व सोनिया गांधी के उद्बोधन से पूर्व सभी कोंग्रेसियों को मंच से एक वीडियो क्लिप के माध्यम से उनके करियर और उपलब्धियों को दिखाया गया और अभिवादन किया गया।

    यह भी पढ़ें कांग्रेस महाधिवेशन: प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत, सड़कों पर बिछा दिए 20 टन गुलाब के फूल,देखिये तस्वीरें

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+