हत्या के बाद मां के सिर से भेजा निकाल टुकड़े टुकडे़ कर कड़ाही में पकाकर खाने की तैयारी में था बेटा...तभी
रायगढ़। यह हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाला मामला है। इसमें एक बेटा अपनी मां की हत्या कर उसका सिर तोड़कर भेजा (ब्रेन) निकाल उसे कड़ाही में रखकर भूनने लगा। तब किसी ने देख लिखा तो वह भाग गया। मां-बेटे के रिश्तों को शर्मसार करने और हर किसी को झकझोर देने वाली यह घटना छत्तीसगढ़ के खरसिया थाना इलाके के बोतल्दा कुधरीपुरा की है।

शराब पीने आदी है आरोपी बेटा
मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार खरसिया पुलिस थाना इलाके के गांव बोतल्दा कुधरीपुरा में 32 वर्षीय सीताराम उरांव अपनी 50 वर्षीय मां फूलोबाई के साथ रहता था। सीताराम शराब पीने का आदी है। शराब के लिए वह अक्सर अपनी मां से रुपए मांगता था। रुपए नहीं देने पर वह मां की पिटाई करता था।

छोटे भाई की पत्नी ने देखा तो मौके से भागा
बुधवार को उसने मां फूलोबाई से फिर पैसे मांगे तो उसने रुपए नहीं दिए। इस पर सीताराम को इतना गुस्सा आया कि उसने मां पर टांगी से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने टांगी से ही मां का सिर तोड़कर ब्रेन का हिस्सा निकाल लिया और कड़ाही में रखकर भूनने लगा। इसी बीच छोटे भाई जयराम की पत्नी वहां पहुंच गई। बहू को देख वह बगैर बात किए ही वहां से भाग निकला।

मोहल्ले में ही छिपा मिल गया आरोपी
उसने पति जयराम को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर की गई, पुलिस ने तुरंत आरोपी सीताराम को ढूंढ़ना शुरू किया। वह खून से सने कपड़े पहने मोहल्ले में छिपा मिला। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि मां ने शराब पीने के लिए रुपए नहीं दिए तो उसकी हत्या कर दी।

भेजा पकाने की तैयारी कर रहा था बेटा-पुलिस
खरसिया पुलिस थाना के टीआई एसआर साहू के अनुसार आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसने वारदात को अंजाम देते समय हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। अपनी मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतारने के बाद उसके भेजे को निकाल कर टुकड़ों में काटकर पकाने की तैयारी कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications