छह साल की भांजी की हत्या कर शव से किया रेप, चार दिन तक घर में छिपाए रहा लाश और फिर...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में छह साल की मासूम से उसके 16 साल के मुंहबोले मामा ने रेप की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से उसका मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची की मौत के बाद चार दिन तक उसके शव को घर में छिपाए रखा। इस दौरान उसने शव के साथ भी हैवानियत की। जब शव सड़ने लगा और बदबू आने लगी तो उसे गांव के ही कुएं में फेंक आया। पुलिस ने कुएं से शव बरामद करने के बाद आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

घर के बाहर से लापता हो गई थी बच्ची

घर के बाहर से लापता हो गई थी बच्ची

मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपनी नानी के साथ रहती थी। 11 मार्च को घर के बाहर खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 16 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि गांव स्थित एक कुएं में किशोरी का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच के बाद शक के आधार पर किशोरी के मुंहबोले मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने रेप और हत्या की बात कबूल की।

आरोपी ने कबूला जुर्म

आरोपी ने कबूला जुर्म

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को वह किशोरी को अपने साथ बहलाकर ले गया था।आरोपी ने बताया कि उसके माता-पिता अंबिकापुर गए हुए थे और बहन किराने की दुकान पर बैठी थी। घर पहुंचकर उसने किशोरी के साथ रेप की कोशिश की। जब बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने घर के ही एक हिस्से में छिपाकर रख दिया। बदबू आने पर चार दिन बाद शव को कुएं में फेंक आया।

रायपुर में छात्रा से रेप

रायपुर में छात्रा से रेप

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर पर छात्रा से रेप का आरोप लगा है। घटना के दो महीने बाद मामले का खुलासा तब हुआ जब 15 मार्च को छात्रा की मां उसे लेकर आरोपी डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंची। डॉक्टर ने अपनी करतूत छिपाते हुए छात्रा को प्रेग्नेंट बताते हुए अबॉर्शन की सलाह दी। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को डॉक्टर की करतूत बयां की। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+