Sarguja Chunav Result 2024: भाजपा के चिंतामणि महाराज जीते, हाल ही में छोड़ी थी कांग्रेस

Sarguja Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में एक सीट सरगुजा है। इस लोकसभा सीट पर भी परिणाम जानने की लोगों में रूचि है, क्योंकि सरगुजा संसदीय सीट से सीधा मुकाबला हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए चिंतामणि महाराज और कांग्रेस नेत्री कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के बीच था।

खबर यह है कि चिंतामणि महाराज ने जीत हासिल कर ली है। अब वह सरगुजा से भाजपा सांसद कहलायेंगे। यानि सरगुजा सीट पर बीजेपी ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।

cg news

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती थी। इस सीट पर हुए अभी तक के चुनाव में अधिकांश बार भाजपा ने बाजी मारी थी, हालांकि कांग्रेस ने इस बार युवा उम्मीदवार शशि सिंह को मैदान में उतारा था। इस सीट पर ओबीसी मतदाताओं की संख्या बहुत अधिक है। हालांकि सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए रिजर्व है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह को 6 लाख 63 हजार 711 वोट मिले थे। उन्होंने खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशी खेल साय सिंह को 5 लाख 05 हजार 838 वोट ही मिले थे। तब भाजपा ने 1 लाख 57 हजार 873 वोटों के अंतर से कांग्रेस को पराजित किया था।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में वोटिंग 7 मई को समाप्त हो गया। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में 3 लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में 7 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग हुई थी।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Chunav Result LIVE: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कौन सी पार्टी किन सीटों पर आगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+