CG: राहुल गांधी 7 लाख परिवारों को देंगे नए घरों का तोहफा, 25 को ग्रामीण आवास न्याय योजना का करेंगे शुभारंभ

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे और राज्य की ग्रामीण आवास न्याय योजना को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा के बयान पर पलटवार भी किया है।

पीसीसी चीफ अरुण साव ने जानकारी दी कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 25 सितंबर को बिलासपुर के तखतपुर में भरोसे के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना की शुरुआत करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी लगभग 7 लाख हितग्राहियों को आवास के लिए राशि जारी करेंगे।

CG News:

दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी के बयान पर पलटवार किया है। भाजपा ने कांग्रेस की भरोसा यात्रा पर निशाना साधते हुए बोले कि कांग्रेस में भरोसे का संकट है। कांग्रेस सरकार लोगों का भरोसा खो चुकी है इसलिए भरोसा यात्रा निकालने जा रही है। इस पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने कहा- वह तो भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा से दिख रहा है कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। सरगुजा-बस्तर से भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। पहले ही दिन पूरी तरह से परिवर्तन यात्रा फ्लॉप हो चुकी है। भाजपा के पास ना भीड़ जुट रही है न जनता का समर्थन मिल रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेता नहीं आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी का परिवर्तन यात्रा पूरी तरह से मजाक बन चुका है। ये अब पूरी तरीके से फेल हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा में कांग्रेस भरोसे की यात्रा निकालेगी। वह भरोसा जो छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 5 वर्ष तक काम की है। युवाओं के रोजगार की बात से लेकर स्वास्थ्य के क्षेत्र तक हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की सरकार ने लोगों के लिए बेहतर काम किया है। इसलिए आने वाले विधानसभा में छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। इसलिए भरोसे की यात्रा कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा में शुरुआत कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+