छत्तीसगढ़ चुनाव में आरक्षण बिल होगा बड़ा मुद्दा, BJP को कटघरे में खड़ा करेगी कांग्रेस
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ में चुनाव हैं,लेकिन आरक्षण संशोधन विधेयक को राजभवन में 9 महीनों से अटका हुआ है। आदिवासी नेता और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने इस मामले पर बयान जारी करके कहा कि अभी तक राजभवन ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है। प्रदेश में चुनावी दौरे पर भाजपा के बड़े-बड़े नेता आ रहे प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक आ रहे लेकिन राजभवन में रूके आरक्षण बिल पर सब मौन है। भाजपा के कारण आरक्षण बिल राजभवन में रूका हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक हितों के लिये प्रदेश की जनता के हितों में बाधा पैदा कर रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा पारित करवाये गये आरक्षण संशोधन विधेयक में ओबीसी के लिये भी 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ओबीसी वर्ग से आते है लेकिन ओबीसी वर्ग के हितों के खिलाफ जाकर वे लोग भी आरक्षण विधेयक को राजभवन में रोकवाये है। प्रदेश का सभी समाज भाजपा के षड़यंत्रों को समझ रहा है आने वाले चुनाव में आरक्षण बिल बड़ा मुद्दा होगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान, कांग्रेस ने किये 6 में से 34 से अधिक वादे पूरे












Click it and Unblock the Notifications