छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान, कांग्रेस ने किये 6 में से 34 से अधिक वादे पूरे
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक बार फिर भाजपा को याद दिला रही है कि उसने जनता से किये अपने वादों को पूरा किया है, जिसका लाभ इसे आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 5 सालों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है। छत्तीसगढ़ में पहले दिन से ही भूपेश बघेल सरकार आम जनता की समृद्धि को लक्ष्य करके काम कर रही है और यही कारण है कि प्रदेश में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक समृद्धि दिनों दिन बढ़ रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि आम जनता की सहभागिता सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों में लगातार बढ़ रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में किए गए 36 में से 34 से अधिक वादे पूर्ण कर लिए गए हैं। भाजपा ने रमन राज के 15 साल के कुशासन में जनता के साथ धोखाधड़ी की। छत्तीसगढ़ को गरीबी रेखा के मामले में देश में नंबर वन बनाया, राष्ट्रीय औसत से लगभग दुगुना था। गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी, पलायन, कुपोषण, एनीमिया, मलेरिया से होने वाली मौत और नक्सलवाद ही रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ की पहचान हुआ करती थी।
बैज ने अपने बयान में कहा कि यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि सितंबर 2018 में तत्कालीन रमन सिंह सरकार के दौरान सीएमआईई के द्वारा जारी आंकड़ों में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 22.2 प्रतिशत थी जो वर्तमान भूपेश बघेल सरकार के दौरान घटकर 0.8 प्रतिशत रह गई है। यह भी उल्लेखनीय है कि विगत 5 महीनों से लगातार छत्तीसगढ़ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य बना हुआ है, जबकि देश की औसत बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ से लगभग दस गुना अधिक है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 40 लाख लोग गरीबी रेखा के ऊपर आये है।
यह भी पढ़ें CG: मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, छत्तीसगढ़ के 55 लाख से ज्यादा लोगों ने उठाया योजना का लाभ












Click it and Unblock the Notifications